न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड: पटाखा दुकान में लगी भीषण आग, दो बच्चों व महिला सहित पांच मरे, 3 घायल

झारखंड के गढ़वा जिला अंतर्गत गोदारमाना बाजार में सोमवार दिन में करीब 11.30 बजे एक पटाखा दुकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो बच्चों और एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में तीन लोगों के घायल होने की जानकारी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 10 Mar 2025 5:18:39

झारखंड: पटाखा दुकान में लगी भीषण आग, दो बच्चों व महिला सहित पांच मरे, 3 घायल

गढ़वा । झारखंड के गढ़वा जिला अंतर्गत गोदारमाना बाजार में सोमवार दिन में करीब 11.30 बजे एक पटाखा दुकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो बच्चों और एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में तीन लोगों के घायल होने की जानकारी है। मृतकों में दुकान संचालक कुश कुमार गुप्ता, अजित कुमार केसरी, सुशीला केरकेट्टा, आयुष कुमार केसरी और पीयूष कुमार केसरी शामिल हैं। सीएम हेमंत सोरेने ने एक्स पर पोस्ट करके इस घटना पर दुख जताया है।

बताया गया कि कुश कुमार गुप्ता बाजार में किराना और पटाखे की दुकान चलाते थे। इस दुकान के पीछे दो गोदाम भी हैं। अचानक पटाखे में आग लगी तो दुकान का शटर बंद हो गया और वहां मौजूद लोगों को भागने का मौका नहीं मिला। पटाखा दुकान में आग लगने के बाद घायल लोगों को इलाज के सीमावर्ती राज्य छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज में ले जाया गया है।

विस्फोट की आवाज सुनकर लोग दौड़े। बाल्टियों और टैंकरों से पानी फेंकने से किसी तरह आग की लपटें कम हुईं तो लोगों ने दीवार काटकर दुकान के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकाला। उन सभी की मौत दम घुटने से हो गई थी। हालांकि, सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

बताया गया कि हादसे में जिन दो बच्चों आयुष और पीयूष की मौत हुई है, वे सगे भाई थे। दोनों दुकान में पटाखा खरीदने गए थे। एक अन्य व्यक्ति भंडरिया प्रखंड के नौका गांव निवासी अजीत कुमार केसरी भी कोई सामान खरीदने वहां पहुंचे थे। इनके अलावा सुशीला केरकेट्टा नामक महिला दुकान में काम करती थी। वह रंका प्रखंड के बरवाही गांव की रहने वाली थी।

घटना की सूचना के बाद गढ़वा जिला मुख्यालय से जब तक दमकल पहुंचा, तब तक दुकान में सब कुछ जलकर राख हो गया था। दुकान के सामने खड़ी एक बाइक भी जलकर नष्ट हो गई। रंका थाने की पुलिस के अलावा जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर