न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखण्ड मुख्यमंत्री सोरेन का बड़ा ऐलान, वृद्धावस्था पेंशन के लिए आयु 60 से घटाकर 50, प्राइवेट कम्पनियों में 75% स्थानीय युवा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि उनकी सरकार वृद्धावस्था पेंशन के लिए योग्यता आयु 60 से घटाकर 50 कर रही है। यानी अब 50 साल की उम्र वाले लोगों को भी वृद्धावस्था पेंशन मिलेगी। इस बात का ऐलान खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 29 Dec 2023 4:41:25

झारखण्ड मुख्यमंत्री सोरेन का बड़ा ऐलान, वृद्धावस्था पेंशन के लिए आयु 60 से घटाकर 50, प्राइवेट कम्पनियों में 75% स्थानीय युवा

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि उनकी सरकार वृद्धावस्था पेंशन के लिए योग्यता आयु 60 से घटाकर 50 कर रही है। यानी अब 50 साल की उम्र वाले लोगों को भी वृद्धावस्था पेंशन मिलेगी। इस बात का ऐलान खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया है। उन्होंने कहा कि आदिवासी लोगों को जो वृद्धावस्था पेंशन पहले 60 साल की उम्र से दी जाती थी, उसकी आयु सीमा घटाकर अब 50 वर्ष कर दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में कार्यालय स्थापित करने वाली कंपनियों में 75 फीसदी नौकरियां स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित की जाएंगी।

गौरतलब है कि हेमंत सोरेन की सरकार को आज 4 साल पूरे हो गए हैं। इसी मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें सरकार का चार साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए उन्होंने कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा, 20 सालों में पिछली सरकार ने करीब 20 लाख लोगों को ही पेंशन दी। लेकिन सोरेन सरकार ने केवल चार सालों में 36 लाख 20 हजार लोगों को पेंशन दी है। उन्होंने कहा, आज झारखंड में कई ऐसे घर हैं जहां पिता 98 साल के हैं और बेटा 60 साल का है और दोनों को पेंशन मिल रही है। बुजुर्ग विधवा को भी पेंशन मिल रही है। अब आदिवासी लोगों को भी 60 के बजाए 50 साल की उम्र में पेंशन दी जाएगी।

नौकरियों को लेकर बड़ा ऐलान

इसके अलावा झारखंड के लोगों के लिए नौकरियों को लेकर भी सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि जो भी कंपनियां झारखंड में ऑफिस स्थापित करेंगी, उनमें 75 फीसदी जगह स्थानीय लोगों के लिए रिजर्व रहेगी।

सीएम सोरेन ने कहा कि झारखंड देश का सबसे गरीब राज्य है और यह कोविड-19 और सूखे से जूझ रहा है, लेकिन इसके बावजूद राज्य सरकार में कोई अराजकता नहीं है। उन्होंने दावा किया कि झारखंड जैसे गरीब राज्यों ने दूसरे राज्यों को ऑक्सीजन की आपूर्ति की और महामारी के दौरान गरीब मजदूरों को बचाया गया। इसी दौरान दो मंत्रियों की जान चली गई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत