न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संसद में बिफरीं जया बच्‍चन, सरकार को दिया बुरे दिनों का श्राप, पढ़ें सपा सांसद का पूरा बयान

राज्यसभा में आज नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक पदार्थ (संशोधन) विधेयक 2021 पर चर्चा की जा रही थी। इस चर्चा में कई बार संसद का तापमान बढ़ गया। जया बच्चन का गुस्सा सरकार पर फूटा। उन्होंने तो सरकार को बुरे दिन आने का शाप तक दे डाला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 20 Dec 2021 7:34:15

संसद में बिफरीं जया बच्‍चन, सरकार को दिया बुरे दिनों का श्राप, पढ़ें सपा सांसद का पूरा बयान

राज्यसभा में आज नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक पदार्थ (संशोधन) विधेयक 2021 पर चर्चा की जा रही थी। इस चर्चा में कई बार संसद का तापमान बढ़ गया। जया बच्चन का गुस्सा सरकार पर फूटा। उन्होंने तो सरकार को बुरे दिन आने का शाप तक दे डाला।

नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक पदार्थ (संशोधन) विधेयक 2021 पर चर्चा करने के लिए जब जया बच्चन को बुलाया गया तो उन्होंने आते ही कहा- 'मैं आपको धन्यवाद नहीं देना चाहती। क्योंकि समझ नहीं आता कि जब आप इस तरफ से चिल्लाकर वेल में जाते थे, उस वक्त को याद करूं या फिर आज आप जो कुर्सी पर बैठे हैं उस वक्त को याद करूं।'

जया बच्चन की बात पर बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा ने उन पर संसद की गरिमा को कम करने का आरोप लगाया। साथ ही उन पर यह आरोप भी लगाया कि उन्होंने संसद के स्पीकर को व्यक्तिगत तौर पर संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि यह सदन में व्यवहार का तरीका नहीं है, इससे सदन की गरिमा को ठेस पहुंची है। कोई भी इस तरह चेयर का अपमान नहीं कर सकता।

उस वक्त चेयर पर भुवनेश्वर कालिता बैठे थे। उन्होंने जय बच्चन को माननीय सदस्य कहकर अपनी बात दोबारा रखने के लिए कहा।

इसपर जया बच्चन ने कहा- 'शुक्रिया कि आपने मुझे माननीय कहा, लेकिन अगर आप मुझे सच में माननीय समझते हैं, तो मेरी बात ध्यान से सुनें। हमें न्याय चाहिए। हम उनसे (सरकार) न्याय की उम्मीद नहीं कर सकते, लेकिन क्या आपसे कर सकते हैं? सदन के सदस्यों और जो बाहर 12 सदस्य बैठे हैं उनके लिए आप क्या कर रहे हैं??'

उन्हें याद दिलाया जा रहा था कि उन्हें नारकोटिक्स बिल पर बोलना था। जया बच्चन ने पीठासीन भुवनेश्वर कालिता से कहा, 'आप मत बोलिए, मेरा मौका है बोलने का..आप क्यों बोल रहे हैं? उन्होंने कहा कि हमारे पास इसने बड़े-बड़े मुद्दे हैं चर्चा करने के लिए लेकिन हमने यहां 3-4 घंटे दिए हैं, सिर्फ क्लैरिकल एरर पर डिस्कस करने के लिए। हो क्या रहा है?? यह शर्मनाक है। उन्होंने बाकी सांसदों से कहा कि आप किसके आगो बीन बजा रहे हैं??'

उन्होंने आगे कहा - देखिए, आपके बुरे दिन बहुत जल्द आने वाले हैं। अगर आपका रवैया इसी तरह चलता रहा, तो आपके बुरे दिन बहुत जल्द आएंगे।'

उन्हें फर रोका गया तो उन्होंने कहा कि आप बात ही मत करने दो, सदन में भी न बैठें, गला ही घोंट दीजिए हमारा आप लोग। इसपर किसी सदस्य ने उनपर व्यक्तिगत टिप्पणी की, जिसे लेकर जया बच्चन भड़क गईं और उन्होंने कहा, 'इस व्यक्ति पर कार्रवाई की जाए। कोई किसी को लेकर व्यक्तिगत टिप्पणी कैसे कर सकता है।'

उन्होंने कहा, 'किसी के भी दिल में अपने साथियों के लिए और बाहर बैठे सांसदों के लिए कोई सम्मान नहीं है। आपके बुरे दिन आएंगे। मैं शाप देती हूं।'

सदन से बाहर आकर जया बच्चन ने कहा, 'मैं किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करना चाहती। जो कुछ हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण था। उन्हें इस तरह से बात नहीं करनी चाहिए थी। मैं इससे बहुत आहत हूं।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर