न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू कश्मीर: माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी में 13 छात्र कोरोना संक्रमित, विश्वविद्यालय को किया गया बंद; सोमवार से शुरू होनी थी परीक्षाएं

जम्मू कश्मीर के माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी में 13 छात्र कोरोना संक्रमित मिले है जिसके बाद यासी के जिला मजिस्ट्रेट चरणदीप सिंह ने विश्वविद्यालय के कटरा कैंपस को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक बंद करने के निर्देश दिए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 02 Jan 2022 10:58:45

जम्मू कश्मीर: माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी में 13 छात्र कोरोना संक्रमित, विश्वविद्यालय को किया गया बंद; सोमवार से शुरू होनी थी परीक्षाएं

जम्मू कश्मीर के माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी में 13 छात्र कोरोना संक्रमित मिले है जिसके बाद यासी के जिला मजिस्ट्रेट चरणदीप सिंह ने विश्वविद्यालय के कटरा कैंपस को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक बंद करने के निर्देश दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार से श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय में परीक्षाएं भी होनी थी। लेकिन अब विश्वविद्यालय बंद होने के कारण मैनेजमेंट की ओर से एग्जाम की नई तारीखों का ऐलान अगले सप्ताह फिर से किया जाएगा। बता दें, 31 दिसंबर 2021 को छात्रों के कोरोना टेस्ट किए गए थे। इस जांच के दौरान 13 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाए गए।

शनिवार को जम्मू कश्मीर में कोरोना के 169 नए मामले सामने आए। इस दौरान 2 लोगों की मौत भी हुई। फिलहाल यहां 1397 एक्टिव केस है। यहां तेजी से कोरोना का संक्रण बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान 107 मरीज़ कोरोना को मात दे कर ठीक हुए हैं।

देश में कोरोना की तीसरी लहर

देश भर में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा बढ़ गया है। रविवार को स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटे में कोरोना के 27 हजार 553 नए केस सामने आए हैं। इस दौरन 284 लोगों की मौत हुई। साथ ही 9 हजार 249 लोगों को ठीक होने के बाद अस्‍पताल से छुट्टी दी गई है। वहीं ओमिक्रॉन वैरिएंट के केस बढ़कर अब 1,525 हो गए हैं। पहले ही कोरोना वायरस का दो लहरों की मार झेलने के बाद तीसरी लहर की आहट भी लोगों को डरा दे रही है। केंद्र और राज्य सरकारें कोरोना और ओमिक्रॉन को लेकर खासा सक्रिय दिखाई पड़ने लगी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को पत्र लिखा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना और ओमिक्रॉन के मामलों में अचानक आई तेज़ी के चलते, आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं में समस्या आ सकती है। इसलिए मंत्रालय ने फील्ड स्तर पर शिफ्ट हॉस्पिटल बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, जिला स्तर पर सर्विलांस को सक्रिय करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?