Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर में 2 मुठभेड़ों में जैश के 6 आतंकवादी ढेर, एक पुलिसकर्मी भी घायल, अनंतनाग और कुलगाम में ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के अनंतनाग औऱ कुलगाम में हुई अलग-अलग मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 6 आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। इस बात की जानकारी कश्मीर जोन पुलिस ने दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 30 Dec 2021 8:06:28

जम्मू-कश्मीर में 2 मुठभेड़ों में जैश के 6 आतंकवादी ढेर, एक पुलिसकर्मी भी घायल, अनंतनाग और कुलगाम में ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के अनंतनाग औऱ कुलगाम में हुई अलग-अलग मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 6 आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। इस बात की जानकारी कश्मीर जोन पुलिस ने दी है। दहशतगर्दों के खिलाफ हुई इस कार्रवाई में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। फिलहाल, घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। खबर है कि ये आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद से जुडे़ हुए थे। मारे गए आतंकियों में से 4 की पहचान हो चुकी है। इनमें से दो पाकिस्तानी नागरिक थे। जबकि, दो स्थानीय आतंकी थे। शनिवार को भी सुरक्षाबलों ने शोपियां जिले में लश्कर-ए-तैयाबा से जुड़े दो आतंकियों को मार गिराया था।
अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के जिलों में दो अलग-अलग आतंकवाद विरोधी कार्रवाई की गईं। पुलिस ने कहा कि अनंतनाग के नौगाम इलाके में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। घायल को सुरक्षा के साथ निकाला और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने कहा कि पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कुलगाम जिले के मिरहामा में मुठभेड़ को अंजाम दिया। यहां तलाशी अभियान के बीच ही आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी थी।

शुरुआत में कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी थी कि एक आतंकी मारा गया है। बाद में इस बात की पुष्टि की गई कि दो और आतंकवादियों को ढेर किया गया है। कश्मीर IG विजय कुमार ने कहा कि आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे। IG विजय कुमार ने कहा, 'तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों की मौजूदगी का पता चला। उन्हें आत्मसमर्पण करने का पूरा मौका दिया गया। हालांकि, आतंकवादियों ने इससे इनकार कर दिया और संयुक्त तलाशी दल पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गयी।'

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के पास 2 एके राइफल, 4 एके मैगजीन और 32 गोलियों समेत हथियार एवं गोला बारूद सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology