न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर में आतंकियों ने स्कूल में घुसकर की फायरिंग, प्रिंसिपल और एक टीचर की मौत

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकवादियों की गोली का निशाना आम नागरिक बने हैं। आतंकियों ने ईदगाह इलाके में एक स्कूल में घुसकर गोलीबारी की। जिसमें दो शिक्षकों की मौत हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Oct 2021 12:42:09

जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर में आतंकियों ने स्कूल में घुसकर की फायरिंग, प्रिंसिपल और एक टीचर की मौत

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकवादियों की गोली का निशाना आम नागरिक बने हैं। आतंकियों ने ईदगाह इलाके में एक स्कूल में घुसकर गोलीबारी की। जिसमें दो शिक्षकों की मौत हो गई है। पिछले 5 दिनों में घात लगाकर हत्या करने की यह 7वीं घटना है, जिसमें से 6 सिर्फ श्रीनगर की ही हैं। अज्ञात हमलावरों ने सफा कदल में स्कूल के प्रिंसिपल और एक महिला टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी है। सिख और कश्मीरी पंडित दोनों शिक्षकों की पहचान प्रिंसिपल सतिंदर कौर और शिक्षक दीपक चंद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों सफा कदल के अलोचीबाग के रहने वाले थे। गोली लगने के बाद उन्हें घायल हालत में सौरा के SKIMS अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि हमलावर आतंकवादी हो सकते हैं। फिलहाल, सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

एक दिन पहले ही आतंकियों ने कश्मीर में तीन लोगों की हत्या कर दी थी। इनमें श्रीनगर के बड़े दवा कारोबारी 70 साल के माखन लाल बिंदरू, खाने का स्टॉल लगाने वाले वीरेंद्र पासवान और टैक्सी स्टैंड के अध्यक्ष मोहम्मद शफी लोन का नाम शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने इन तीनों हत्याओं के महज एक घंटे के भीतर अंजाम दिया था।

आतंकियों ने कश्मीरी पंडित बिंदरू को पॉइंट ब्लैंक की रेंज से गोली मारी थी। वहीं, एक अन्य घटना में आतंकियों ने श्रीनगर में मदीना चौक लालबजार के पास बिहार के भागलपुर के रहने वाले पासवान को निशाना बनाया था। कश्मीर पुलिस के मौके पर पहुंचकर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी थी। तीसरी घटना में दहशतगर्दों ने उत्तरी कश्मीर के बंदीपोरा जिले में नैदखई के रहने वाले लोन की हत्या की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत