न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर: सांबा सेक्टर में BSF का बड़ा ऑपरेशन, घुसपैठ की कोशिश कर रहे 7 आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में BSF ने पाकिस्तान की घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के 7 आतंकियों को मार गिराया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पर बढ़े तनाव के बीच यह कार्रवाई हुई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 09 May 2025 11:50:11

जम्मू-कश्मीर: सांबा सेक्टर में BSF का बड़ा ऑपरेशन, घुसपैठ की कोशिश कर रहे 7 आतंकवादी ढेर

भारत और पाकिस्तान के बीच इन दिनों गहरा तनाव बना हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की स्थिति अस्थिर हो गई है और वह लगातार भारत पर हमले की नाकाम कोशिशें कर रहा है। 8 और 9 मई 2025 की दरम्यानी रात जम्मू फ्रंटियर के बीएसएफ सांबा सेक्टर में एक बड़े आतंकी समूह ने घुसपैठ की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने पूरी तरह विफल कर दिया। इस ऑपरेशन में BSF ने भारत में घुसने की कोशिश कर रहे 7 आतंकवादियों को मार गिराया है।

शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, मारे गए सभी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था पहले से कहीं ज्यादा कड़ी कर दी गई है। इन आतंकियों ने आधी रात के करीब घुसपैठ करने का प्रयास किया था, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया। सेना ने इस पूरी कार्रवाई का वीडियो भी साझा किया है, जिसमें आतंकियों की घुसपैठ और जवाबी फायरिंग को देखा जा सकता है।

सेना की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान की 'ढांढर पोस्ट' को भारी नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों का मानना है कि इस घुसपैठ की कोशिश में पाकिस्तान की BAT (बॉर्डर एक्शन टीम) की भूमिका हो सकती है।

सेना ने आतंकियों को देखते ही शुरू की गोलीबारी

रात के समय सेना की टुकड़ी सीमा पर नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान उन्होंने कुछ संदिग्ध गतिविधियों को नोटिस किया। रात करीब 11:30 बजे आतंकियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत में घुसने की कोशिश की। जब जवानों ने उन्हें रोका तो आतंकियों ने भागने का प्रयास किया, जिसके बाद सेना ने गोलीबारी शुरू कर दी। सांबा पहले से ही संवेदनशील इलाकों में गिना जाता है और वर्तमान हालात को देखते हुए यहां सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

भारत के सख्त रुख से घबराया पाकिस्तान

जब से भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया है, पाकिस्तान में बेचैनी बढ़ती जा रही है। भारत लगातार आतंकियों और उनके ठिकानों पर हमले कर रहा है। इस दबाव में पाकिस्तान ने जम्मू एयरपोर्ट पर हमले की कोशिश की थी, जिसे भी भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। इस दौरान 50 से ज्यादा पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया गया। इन सबके चलते पाकिस्तान बदला लेने की बौखलाहट में लगातार नाकाम कोशिशें करता नजर आ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत