न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हम खाना खा रहे थे, तभी बाहर धमाकों की आवाज आई, लेकिन हम डरें नहीं..., कश्मीर के लोगों ने बताया बीती रात का हाल

भारत ने पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमलों का कड़ा जवाब दिया, सेना ने 50 से ज्यादा ड्रोन को मार गिराया। कश्मीर के स्थानीय नागरिकों ने सुरक्षा बलों के प्रति अपनी श्रद्धा जताते हुए बताया कि उन्हें किसी भी प्रकार का डर नहीं है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 09 May 2025 8:58:36

हम खाना खा रहे थे, तभी बाहर धमाकों की आवाज आई, लेकिन हम डरें नहीं..., कश्मीर के लोगों ने बताया बीती रात का हाल

पहले पहलगाम में आतंक के बाद ऑपरेशन 'सिंदूर' के तहत पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ अपनी नापाक हरकतों को फिर से अंजाम देने की कोशिश की। पाकिस्तान ने देर रात जम्मू, पठानकोट, उधमपुर, अखनूर, जैसलमेर, जालंधर, फिरोजपुर और पोखरण समेत कई भारतीय इलाकों को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया। लेकिन भारतीय सेना और जवानों ने पाकिस्तान की हर कोशिश नाकाम कर उन्हें खदेड़ दिया।

भारत ने पाकिस्तान के दो JF-17 और एक F-16 फाइटर जेट को मार गिराया। इसके अलावा, पाकिस्तान एयरफोर्स का AWACS विमान उनके पंजाब प्रांत में ध्वस्त कर दिया गया। भारत ने एस-400 और एल-70 एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल करते हुए 50 से ज्यादा पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराया। एल-70, जो स्वीडन का डिफेंस सिस्टम है, को भारत ने BEL के साथ मिलकर अपग्रेड किया है, जिससे ये 4 किलोमीटर तक के टारगेट को नष्ट कर सकता है, विशेष रूप से ड्रोन और एयर अटैक को मार गिराने में। यही तकनीक पाकिस्तान के कई ड्रोन को मार गिराने में कारगर साबित हुई है।

देर रात से ड्रोन और मिसाइलों के हमले को देख रहे जम्मू कश्मीर के स्थानीय इलाकों में लोगों का जज्बा काबिल-ए-तारीफ था। एक व्यक्ति ने कहा, "कल रात जैसे ही हम खाना खा रहे थे, धमाकों की आवाज़ सुनाई दी... सुबह करीब 4:30 बजे फिर से धमाके हुए, लेकिन हमारे सुरक्षा बलों ने उन्हें नाकाम कर दिया। चिंता करने की कोई बात नहीं है। हमारे सुरक्षा बल अलर्ट हैं। भगवती वैष्णो देवी जम्मू में हैं, तो डरने की कोई बात नहीं है। नागरिकों पर हमला करना कायरता के अलावा कुछ नहीं है क्योंकि पाकिस्तान में हमारी सेना से लड़ने की हिम्मत नहीं है। वे बस इतना ही कर सकते हैं। हमारी सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है और हमें उन पर गर्व है।"

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?