न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से 15 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता, रेस्क्यू जारी

शुरुआती जानकारी के मुताबिक ITBP की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और हादसे में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। बादल फटने के बाद आस-पास का पूरा इलाका पानी में डूब चुका है और हादसे में घायल लोगों को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 08 Jul 2022 10:59:13

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से 15 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता, रेस्क्यू जारी

जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार की शाम करीब 5:30 बजे अमरनाथ की गुफा के पास बादल फटने से बड़ा हादसा हुआ है। इसमें 15 श्रद्धालुओं की मौत की खबर है। इसके अलावा 35 से ज्यादा लोग लापता भी हो गए हैं। भारतीय सेना के नेतृत्व में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर जानकारी दी है कि मौके पर राहत का काम जारी है और उन्होंने उपराज्यपाल को फोन कर घटना की जानकारी ली है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक ITBP की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और हादसे में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। बादल फटने के बाद आस-पास का पूरा इलाका पानी में डूब चुका है और हादसे में घायल लोगों को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

बादल फटने के बाद सैलाब टैंटों के बीच से बहने लगा था, जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच हाहाकार मच गया। इसकी चपेट में कई लोग आ गए थे। राहत और बचाव कार्य में जुटीं टीमें वहां देख रही हैं कि कुछ लोग बह तो नहीं गए। आने वाले समय में श्राइन बोर्ड की ओर से हेल्प लाइन भी जारी किया जाएगा। जिनके परिजन वहां गए हैं, वो उस नंबर से जानकारी ले सकते हैं।

आईटीबीपी के पीआरओ विवेक पांडेय के मुताबिक, यहां मौजूद श्रद्धालुओं को पहले ही जानकारी दे दी गई थी कि वो वहां से चले जाएं क्योंकि अचानक तेज बारिश होने लगी थी। साथ ही यात्रा को अस्थायी तौर पर रोक दिया गया था। जहां ये घटना हुई है, इसे लोअर होली केव बोलते हैं। बीते साल भी इसी तरह पानी आया था। इसलिए हमारे जवान पहले से ही अलर्ट पर थे।

उन्होंने बताया कि इलाके में कई टैंट बह गए। अभी जानकारी नहीं मिल पाई है कि कितने लोग लापता हैं। जानकारी के मुताबिक, पानी के बहाव के बीच में 30-40 टेंट आ गए थे। हम लोग स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। दरअसल नेटवर्क की भी दिक्कत सामने आ रही है।

वहां कितने लोग थे, इस पर आईटीबीपी के पीआरओ ने बताया कि यहां 80-100 टेंट थे, जिनमें 4-6 लोग हर टेंट में थे। उन्होंने बताया कि वही लोग इसकी जद में आए होंगे, जो संभल नहीं पाए होंगे। उन्हें पहले ही लाउडस्पीकर के द्वारा बता रहे थे कि वो कहीं और चले जाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’

ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट

हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी

महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज

‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’

‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे

रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल

Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान

नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज

माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद