न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: दादिया में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे PM मोदी, तय होगा वसुंधरा का राजनीतिक भविष्य

इस यात्रा को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री की इस यात्रा के बाद ही राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का राजनीतिक भविष्य तय होगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 24 Sep 2023 4:45:12

जयपुर: दादिया में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे PM मोदी, तय होगा वसुंधरा का राजनीतिक भविष्य

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल जयपुर के दादिया गाँव में भाजपा की परिवर्तन रैलियों की समाप्ति के बाद कार्यकर्ताओं की परिवर्तन संकल्प सभा को सम्बोधित करने आ रहे हैं। बीते 11 महीनों में यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राजस्थान की 9वीं यात्रा है। इससे पूर्व वे 8 बार राजस्थान आ चुके हैं।

तय होगा वसुंधरा राजे का राजनीतिक भविष्य

इस यात्रा को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री की इस यात्रा के बाद ही राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का राजनीतिक भविष्य तय होगा। पार्टी के अन्दर वसुंधरा को लेकर सुगबुगाहट है कि उन्हें दिल्ली में ले जाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को अपने आवास पर महिलाओं को सम्बोधित करते हुए स्पष्ट रूप से कहा है कि वे राजस्थान को छोड़कर कहीं नहीं जा रही हैं। वे यहीं रहकर राजस्थान की जनता की सेवा करेंगी।

पहली बार पीएम की सभा की सारी व्यवस्थाएँ संभालेगी महिलाएँ

प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया पीएम मोदी के दौरे की सारी व्यवस्थाएं महिलाओं के जिम्मे है। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा की तैयारियों की पूरी जिम्मेदारी महिला कार्यकर्ताओं को दी है। देश में यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री की सभा की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं को दी गई है। यह नारी सशक्तिकरण को लेकर एक बड़ी पहल है।

पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मंच पर अनोखे अंदाज में पेश करने की तैयारी की है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हैलीपेड से एक खुली कार में मंच तक लाया जाएगा। हैलीपेड से मंच की दूरी 700 मीटर है। मोदी खुली कार में जनता के मध्य से होकर गुजरेंगे। इस कार का डिजाइन गुजरात में तैयार करवाया गया है।

पीले चावल बांटकर दिया न्योता

प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और प्रदेशाध्यक्ष सी.पी जोशी ने शनिवार को तैयारियों का जायजा लिया। सभा के लिए हर बूथ से कम से कम 5-5 कार्यकर्ता लाने का लक्ष्य दिया गया है। परिवर्तन यात्रा के समापन के बाद यह सभा की जा रही है। पंडाल व अन्य व्यवस्था का जिम्मा महिला कार्यकर्ता संभालेगी। कार्यकर्ता लोगों को पीले चावल बांटकर सभा में आने का न्योता दे रहे हैं। रविवार को ढाणियों और गांवों में दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट