न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पिंकसिटी की ये 7 जगहें दर्शाती हैं भारतीय संस्कृति और धरोहर की झलक, लें यहां की सैर का मजा

आज इस कड़ी में हम आपको जयपुर की कुछ प्रसिद्द जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां एक बार घूमने जरूर जाना चाहिए। ये जगहें अपनी खूबसूरती और इतिहास के चलते सभी को आकर्षित करती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 19 Oct 2021 5:22:14

पिंकसिटी की ये 7 जगहें दर्शाती हैं भारतीय संस्कृति और धरोहर की झलक, लें यहां की सैर का मजा

राजस्थान की राजधानी जयपुर को पिंकसिटी के नाम से जाना जाता हैं। सर्दियों के आने वाले मौसम को यहां के पर्यटन के लिहाज से सबसे उचित समय माना गया हैं। हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक जयपुर आते हैं और सैर-सपाटे का आनंद उठाते हैं। जयपुर में पर्यटकों को भारतीय संस्कृति और धरोहर की झलक देखने को मिलती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको जयपुर की कुछ प्रसिद्द जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां एक बार घूमने जरूर जाना चाहिए। ये जगहें अपनी खूबसूरती और इतिहास के चलते सभी को आकर्षित करती हैं। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में।

travel tips,jaipur places,travel places

नाहरगढ़ किला

जयपुर शहर का मशहूर किला जो लोगों के बीच पिकनिक स्पॉट के तौर पर लोकप्रिय है। यहाँ से आप जयपुर और आमेर शहर का नज़ारा देख पाएंगे पर इसकी खूबसूरती रात में बेहद निखर के आती है। यहाँ का सिर्फ नज़ारा ही खूबसूरत नहीं है बल्कि किले में मौजूदा रेस्टोरेंट भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र है। वैक्स म्यूज़ियम भी यहाँ का देखने लायक जगह का हिस्सा है।

travel tips,jaipur places,travel places

सिटी पैलेस

सिटी पैलेस, हवा महल से काफी नजदीक है। यहाँ आपको राजपूत और मुगल शैली की अधभुत वास्तुकला की झलक देखने को मिलती है। इस महल का निर्माण महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने मुख्यत: विशेष अतिथियों के स्वागत सत्कार के लिए करवाया था। अब इसे एक संग्रहालय के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है जहां हाथी दांत तलवारें, चेन हथियार, बंदुक, पिस्‍टल, तोपें, प्‍वाइजन टिप वाले ब्‍लेड और गन पाउडर के पाउच भी प्रर्दशन के लिए रखे जाते हैं।

travel tips,jaipur places,travel places

आमेर किला

शहर से करीब 11 किमी दूर स्थित आमेर किला या अम्बर किला जयपुर का एक प्रमुख आकर्षण है। यह लाल बलुआ पत्थर व संगमरमर से बना है और इसमें चार मंजिल व आंगन हैं। इस किले में दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, शीश महल (दर्पण महल), जय मंदिर व सुख निवास जैसी कई देखने वाली जगह हैं। यहाँ एक सुरंग भी है जो पास स्थित जयगढ़ किले में खुलती है। इस किले की खासियत है यहाँ स्थित दुनिया की सबसे बड़ी पहिये वाली तोप, जिसे “जैवन तोप” के नाम से जाना जाता है। 10 मीटर व्यास व 20 फीट के बैरल वाली इस तोप का वजन लगभग 50 टन है। इसे अजय किला भी कहा जाता है क्योंकि कोई भी राजा इस किले को फतह नहीं कर पाया था।

travel tips,jaipur places,travel places

बिरला मंदिर

ये सबसे मशहूर जयपुर के दर्शनीय स्थल में से है। और हो भी क्यों ना? यह लक्ष्मीनारायण के मंदिर सफ़ेद संगमरमर से बना है। कई लोग देश के अलग-अलग कोने से इसके दर्शन करने आते हैं। इसकी शोभायमान वास्तुकला व मंदिर में रखी लक्ष्मीनारायण की मूर्ती बेहद आकर्षक है। इसकी अंदरूनी दीवार हिन्दू धर्म के दृश्यों को दर्शाती है।

travel tips,jaipur places,travel places

हवा महल

बिना किसी नींव के और 950 से ज्यादा विभिन्न आकार के झरोखों वाला हवा महल जयपुर की पहचान है। कहा जाता है कि पर्दा प्रथा के कारण शाही राजपूत महिलाएं बाहर की दुनिया से अंजान सी रहती थीं। इसलिए सन 1799 में महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने इस महल का निर्माण करवाया ताकि शाही महिलाएं पर्दे में रह कर भी बाहरी दुनिया का अवलोकन कर सकें।

travel tips,jaipur places,travel places

जल महल

पानी के बीचोंबीच स्थित जल महल, आमेर जाते समय रास्ते में पड़ता है। प्राचीन समय में यह महल महाराजाओं का समर रिजॉर्ट हुआ करता था, जहां वे अच्छा समय बिताने के लिए आते थे। यदि आपको फोटोग्राफी का शौक है और आपको पक्षियों से लगाव है तो यह जगह आपके लिए सबसे उत्तम है। आने का समय सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक होता है व यहाँ प्रवेश बिलकुल मुफ्त है।

travel tips,jaipur places,travel places

अल्बर्ट हॉल म्यूज़ियम

वेल्स के राजकुमार, अल्बर्ट एडवर्ड के नाम पर बना यह संग्रहालय बहुत-सी अद्भुत चीज़ों का केंद्र है। यहाँ आपको भारत के अलग-अलग भागों की चित्र कला देखने को मिलेगी। यह भारत की कला और संस्कृति के बारे में जानने का सबसे प्राचीन स्थान है और इसलिए इसका अलग महत्व है। यहाँ मिस्र की ममी भी है जो कुछ वक्त से लोगों के बीच काफी चर्चा में है। ये सबसे सुन्दर जयपुर के दर्शनीय स्थल में से है।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार पर दबाव बरकरार, सेंसेक्स 829 अंक गिरा और निफ्टी 228 अंक फिसला
शेयर बाजार पर दबाव बरकरार, सेंसेक्स 829 अंक गिरा और निफ्टी 228 अंक फिसला
देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की उपलब्धता पूरी, लंबे समय तक सप्लाई सुरक्षित: संसद में सरकार का बयान
देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की उपलब्धता पूरी, लंबे समय तक सप्लाई सुरक्षित: संसद में सरकार का बयान
'भूल भुलैया' वाला स्वैग लेकर लौटी अक्षय कुमार की टीम, कॉमेडी का तगड़ा डोज देगी 'भूत बंगला', टीजर में मिली झलक
'भूल भुलैया' वाला स्वैग लेकर लौटी अक्षय कुमार की टीम, कॉमेडी का तगड़ा डोज देगी 'भूत बंगला', टीजर में मिली झलक
रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ का धमाका, एडवांस बुकिंग में देश-विदेश में मचाई धूम
रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ का धमाका, एडवांस बुकिंग में देश-विदेश में मचाई धूम
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अमित शाह की अगुवाई में बनी उच्चस्तरीय समिति
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अमित शाह की अगुवाई में बनी उच्चस्तरीय समिति
फरवरी में खुदरा महंगाई 3.21% पर, खाने-पीने की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से बढ़ा दबाव
फरवरी में खुदरा महंगाई 3.21% पर, खाने-पीने की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से बढ़ा दबाव
खाना पकाने के लिए LPG सिलेंडर ही क्यों होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल? दूसरी गैसें क्यों नहीं बन पातीं बेहतर विकल्प
खाना पकाने के लिए LPG सिलेंडर ही क्यों होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल? दूसरी गैसें क्यों नहीं बन पातीं बेहतर विकल्प
सिंगर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, अपर्णा यादव ने यूपी में सभी शो पर रोक लगाने की मांग, CM योगी को भेजा पत्र
सिंगर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, अपर्णा यादव ने यूपी में सभी शो पर रोक लगाने की मांग, CM योगी को भेजा पत्र
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
दीदी खुद को करना चाहती थी वायरल लेकिन हो गया कांड, आप भी देखें Video
दीदी खुद को करना चाहती थी वायरल लेकिन हो गया कांड, आप भी देखें Video
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रोहित पवार का बड़ा दावा, बोले – दो दिन में करूंगा अहम खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रोहित पवार का बड़ा दावा, बोले – दो दिन में करूंगा अहम खुलासा
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बड़ा हादसा टला; बच्ची बाल-बाल बची, Video वायरल
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बड़ा हादसा टला; बच्ची बाल-बाल बची, Video वायरल
मुश्किलों में घिरे हार्दिक पांड्या!, तिरंगा लपेटकर गर्लफ्रेंड के साथ डांस करने पर शिकायत दर्ज
मुश्किलों में घिरे हार्दिक पांड्या!, तिरंगा लपेटकर गर्लफ्रेंड के साथ डांस करने पर शिकायत दर्ज
कौन है वायरल गर्ल मोनालिसा का मुस्लिम पति? जिसके लिए परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, 6 महीने में पनपा प्यार
कौन है वायरल गर्ल मोनालिसा का मुस्लिम पति? जिसके लिए परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, 6 महीने में पनपा प्यार