न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 दिन बाद फिर करना पड़ेगा राजस्थान की जनता को ठंड के कहर का सामना, 5 डिग्री तक गिरेगा पारा

आने वाले 2 दिनों बाद एक बार फिर राजस्थान की जनता को ठंड के कहर का सामना करना पड़ेगा। 26 दिसंबर से सक्रिय होने वाले वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने के साथ ही पारा 5 डिग्री तक गिरेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 24 Dec 2021 12:21:42

2 दिन बाद फिर करना पड़ेगा राजस्थान की जनता को ठंड के कहर का सामना, 5 डिग्री तक गिरेगा पारा

बीते दिनों राजस्थान में ठण्ड ने अपना कहर दिखाया था और प्रदेश के कई हिस्सों में पारा नेगेटिव में चला गया था। हांलाकि अब दिन और रात का तापमान बढ़ने लगा हैं। लेकिन आने वाले 2 दिनों बाद एक बार फिर राजस्थान की जनता को ठंड के कहर का सामना करना पड़ेगा। 26 दिसंबर से सक्रिय होने वाले वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने के साथ ही पारा 5 डिग्री तक गिरेगा। इससे रात के साथ-साथ दिन में भी ठिठुरन बढ़ेगी। इस मौसम का असर 26 से लेकर 28 दिसंबर तक रहेगा। 29 दिसंबर से मौसम के पहले की तरह साफ होने की संभावना है।

जयपुर मौसम केन्द्र के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) का प्रभाव 25 दिसंबर शाम से बीकानेर संभाग के जिलों में देखने को मिल सकता है। यहां कल शाम को आसमान में हल्के बादल देखने को मिल सकते है। इस मौसम के प्रभाव से रात के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी और अधिकांश शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रह सकता है।

राज्य में आज के मौसम की स्थिति देखें तो कई जगह तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। वहीं लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिली है। जोधपुर शहर के न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा 7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, यहां कल न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री था, जो बढ़कर 16 पर पहुंच गया। वहीं बीकानेर, जैसलमेर में तापमान में मामूली गिरावट देखी गई। वहीं सीकर, फतेहपुर जैसे ठंडे शहरों में भी न्यूनतम तापमान 10 के आसपास पहुंच गया। प्रदेश में बीती रात करौली सबसे ठण्डा शहर रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट