न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ISRO का नया मिशन शुक्र (Venus), नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू, विकसित हो चुके पेलोडे

देश की राजधानी नई दिल्ली में इंडियन नेशनल साइंस अकादमी को संबोधित करते हुए ISRO प्रमुख सोमनाथ ने कहा कि हमारे पास कांसेप्चुअल फेज में बहुत सारे मिशन हैं। वीनस के लिए एक मिशन पहले से ही कॉन्फ़िगर किया जा चुका है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 27 Sep 2023 2:23:27

ISRO का नया मिशन शुक्र (Venus), नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू, विकसित हो चुके पेलोडे

नई दिल्ली। चंद्रमा और सूर्य से जुड़े अपने मिशन की सफलता से उत्साहित ISRO ने अब नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। मंगलवार को ISRO चीफ एस सोमनाथ ने बताया कि सोलर सिस्टम के सबसे चमकीले ग्रह शुक्र (Venus) के लिए मिशन पहले ही कॉन्फ़िगर किया गया है। उन्होंने बताया कि भविष्य के इस मिशन के लिए पेलोड डेवलप कर लिए गए हैं।

देश की राजधानी नई दिल्ली में इंडियन नेशनल साइंस अकादमी को संबोधित करते हुए ISRO प्रमुख सोमनाथ ने कहा कि हमारे पास कांसेप्चुअल फेज में बहुत सारे मिशन हैं। वीनस के लिए एक मिशन पहले से ही कॉन्फ़िगर किया जा चुका है। इसके लिए पेलोड पहले ही विकसित हो चुके हैं। इसरो अध्यक्ष ने आगे कहा कि वीनस एक इंटरेस्टिंग ग्रह है और इसे एक्सप्लोर करने से स्पेस साइंस क्षेत्र में कुछ सवालों के जवाब देने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, “शुक्र एक बहुत ही दिलचस्प ग्रह है। इसका वायुमंडल भी है। इसका वातावरण बहुत घना है। एटमॉस्फेयरिक प्रेशर पृथ्वी से 100 गुना है और यह एसिड से भरा है। आप इसकी सतह में प्रवेश नहीं कर सकते। आप नहीं जानते कि इसकी सतह क्या है कठिन है या नहीं। हम यह सब समझने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? पृथ्वी एक दिन शुक्र हो सकती है। मुझे नहीं पता। हो सकता है कि 10,000 साल बाद हम (पृथ्वी) अपनी विशेषताओं को बदल दें। पृथ्वी कभी ऐसी नहीं थी। यह बहुत समय पहले रहने योग्य जगह नहीं थी।”

गौरतलब है कि वीनस सूर्य से दूसरा ग्रह है और पृथ्वी का निकटतम पड़ोसी है। यह चार आंतरिक, स्थलीय (या चट्टानी) ग्रहों में से एक है। आकार और घनत्व में समान होने की वजह से इसे पृथ्वी का जुडवां भी कहा जाता है।

कौन-कौन भेज चुका है वीनस से जुड़े मिशन

शुक्र से जुड़े मिशन्स में ESA का वीनस एक्सप्रेस (जो 2006 से 2016 तक परिक्रमा कर रहा था) और जापान का अकात्सुकी वीनस क्लाइमेट ऑर्बिटर (2016 से परिक्रमा कर रहा है) शामिल हैं। NASA के पार्कर सोलर प्रोब ने भी शुक्र ग्रह के कई चक्कर लगाए हैं। 9 फरवरी, 2022 को NASA ने जानकारी दी कि पार्कर सोलर प्रोब ने फरवरी 2021 की अंतरिक्ष से शुक्र की सतह की पहली विजिबल लाइट इमेज ली थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी