न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: जैसलमेर में बड़ी कार्रवाई, 40 लाख रुपये की स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार

जैसलमेर में नशे की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने 40 लाख रुपये कीमत की 177.43 ग्राम स्मैक बरामद की है और तस्कर गुलाब सिंह को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई जिला पुलिस की DST टीम ने की, जो NDPS एक्ट के तहत संचालित हो रही है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sun, 19 Jan 2025 8:54:09

राजस्थान: जैसलमेर में बड़ी कार्रवाई, 40 लाख रुपये की स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार

जैसलमेर जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत DST टीम ने NDPS एक्ट के तहत स्मैक की तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया। ASP सुधीर चौधरी के निर्देश पर DST प्रभारी भीमराव सिंह के नेतृत्व में टीम ने पुलिस लाइन के कच्ची बस्ती इलाके में स्थित एक दुकान पर छापा मारा। इस छापेमारी के दौरान गुलाब सिंह के पास से 177.43 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपये है। पुलिस ने गुलाब सिंह को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।

नौकरी छुड़वाकर स्मैक का धंधा करने बुलाया रिश्तेदार

SP सुधीर चौधरी ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस मुख्यालय के तहत मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई है, और उसकी जड़ों तक पहुंचने के लिए हम गहन जांच कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पकड़े गए आरोपी गुलाब सिंह, मुख्य आरोपी का रिश्तेदार था और गुजरात में 15,000 रुपये की महीने की प्राइवेट नौकरी करता था। मुख्य आरोपी ने गुलाब सिंह को यह कहकर जैसलमेर बुलाया कि वह उसे गुजरात की सैलरी पर ही जैसलमेर में काम देने का वादा करता है। मुख्य आरोपी ने गुलाब सिंह से कहा था कि वह उसकी दुकान पर बैठकर स्मैक की छोटी-छोटी पुड़ियां बेचे।

पुलिस को कई दिन से मिल रही थी सूचना

SP ने बताया कि पुलिस को कई दिनों से एक दुकान पर स्मैक की पुड़ियां बिकने की जानकारी मिल रही थी। हालांकि, हमारी योजना थी कि जब कोई बड़ी खेप स्मैक या MD (मिथाइलीन डाईऑक्सिमिथाम्फेटामाइन) आए, तभी हम सख्त कार्रवाई करें। 18 जनवरी को मिली सूचना के बाद कोतवाली थाना की टीम और DST ने मिलकर त्वरित कार्रवाई की।

जैसलमेर में स्मैक और MD के बढ़ते प्रचलन को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह से गंभीर है। SP ने बताया कि इस साल 2025 में हम युवा वर्ग को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे और तगड़ी कार्रवाई करेंगे। पुलिस लाइन बस्ती में स्मैक की बिक्री पर उठे सवालों पर SP ने कहा कि यह मामले की जांच का हिस्सा है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

स्मैक का सोर्स खंगालने में जुटी पुलिस

कार्यवाहक प्रभारी कोतवाली थाना अल्ताफ हुसैन ने जानकारी दी कि 18 जनवरी को मिली मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गुजरात के कच्छ से आए आरोपी गुलाब सिंह को गिरफ्तार किया और उसके पास से करीब 177 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह स्मैक कहां से आई और इसके तस्कर कौन हैं।

अल्ताफ हुसैन ने जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को इस तरह के अपराधियों के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। इससे अपराधियों का पर्दाफाश करने में मदद मिलेगी और समाज को नशे के अवैध कारोबार से बचाया जा सकेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट