न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : मंत्रियों की शिकायत पर हुआ अफसरों के भ्रष्टाचार का खुलासा, लोहे की जगह बिछा दिए प्लास्टिक पाइप

कोटा, झालावाड़ और बारां जिले के 637 से अधिक गांवों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए शुरू की गई परवन सिंचाई परियोजना में लोहे की जगह प्लास्टिक पाइप बिछा दिए गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 29 Oct 2021 9:56:52

राजस्थान : मंत्रियों की शिकायत पर हुआ अफसरों के भ्रष्टाचार का खुलासा, लोहे की जगह बिछा दिए प्लास्टिक पाइप

राजस्थान में एक बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है जिसमें मंत्रियों ने ही अफसरों की शिकायत की हैं। कोटा, झालावाड़ और बारां जिले के 637 से अधिक गांवों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए शुरू की गई परवन सिंचाई परियोजना में लोहे की जगह प्लास्टिक पाइप बिछा दिए गए। जल संसाधन विभाग के अफसरों ने परियोजना में डीपीआर बदलकर 700 करोड़ की गड़बड़ी कर दी। इसकी शिकायत खुद खान मंत्री प्रमोद जैन भाया और कांग्रेस के ही दो विधायकों पाना चंद मेघवाल और निर्मला सहरिया ने सीएम अशोक गहलोत से की। खान मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि सेट्रल वाटर कमिशन ने जो डिजाइन अनुमोदित किया था, उसे अफसरों ने बदल दिया। इससे 700 करोड़ तक घोटाले की आशंका है। मैंने और दो विधायकों ने सीएम से मिलकर शिकायत की थी। हमारी शिकायत सही पाई गई। यदि एक्शन नहीं होता तो यह प्राेजेक्ट बर्बाद हो जाता।

शिकायत के बाद सीएम ने तुरंत प्रभाव से जल संसाधन विभाग के तत्कालीन प्रमुख सचिव नवीन महाजन को 18 सितंबर को ही हटाकर अजमेर रवाना कर दिया था। अब शिकायत के आधार पर ही गुरुवार को जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता राजीव चौधरी, अधीक्षण अभियंता कृष्ण मोहन जायसवाल और अधिशाषी अभियंता शिव शंकर मित्तल को निलंबित कर दिया है।

परवन परियोजना के तहत परवन नदी पर बांध और 8.7 किमी लंबी टनल बनाई जानी है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 7000 हजार करोड़ रुपए खर्च हाेने थे। डीपीआर के अनुसार, बांध क्षेत्र में लोहे की पाइप लाइन बिछाई जानी थी। अफसरों ने इसे बदलकर पीबीसी यानी प्लास्टिक की पाइप लाइन बिछा दी। यही नहीं डीपीआर में पाइप की जो चौड़ाई तय थी, उसे कम करके बिछाया जा रहा है। भाया की शिकायत के बाद भी ग्राउंड पर 250 करोड़ की पाइप लाइन बिछाई गई।

बताया जा रहा है कि पहले तो डिजाइन में फेरबदल कर खराब पाइप लगाए। इसके बाद भुगतान में भी गड़बड़ी की गई। जिन दरों पर पाइप लाइन का भुगतान परियोजना में किया जा रहा है, वह जलदाय विभाग की 2020 की बीएसआर से भी लगभग दोगुनी है। इससे 600 करोड़ की बजाय कंपनी को 1200 करोड़ का भुगतान करना पड़ेगा। 350 करोड़ के भुगतान में से 150 करोड़ का ज्यादा भुगतान कंपनी को हो चुका है। खराब पाइप लगाने से दस साल बाद ही प्रोजेक्ट बेकार हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट