न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दौसा : झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराना हुआ जानलेवा! खांसी-जुकाम की परेशानी में लगाए दो इंजेक्शन, तड़प कर मौत

खांसी-जुकाम की दवा लेने गई युवती को क्लिनिक पर मौजूद युवक ने दो इंजेक्शन लगाए जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। जांच के लिए उसे सरकारी अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 27 Jan 2022 4:23:54

दौसा : झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराना हुआ जानलेवा! खांसी-जुकाम की परेशानी में लगाए दो इंजेक्शन, तड़प कर मौत

आज भी गली-मोहल्लों में कई झोलाछाप डॉक्टर बैठते हैं जिनसे लोग इलाज कराते हैं। कई बार इनके द्वारा किया गया इलाज नुकसानदायक हो सकता हैं। इसका एक नजारा देखने को मिला दौसा में जहां खांसी-जुकाम की दवा लेने गई युवती को क्लिनिक पर मौजूद युवक ने दो इंजेक्शन लगाए जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। जांच के लिए उसे सरकारी अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद युवक वहां से भाग निकला। मामला लासोट उपखंड के बिनोरी गांव का है। महिला के पिता ने आरोपी के खिलाफ दौसा के मंडावली थाने में FIR कराई है। मंडावरी थाना प्रभारी रामपाल ने बताया कि बिना डिग्री के क्लिनिक चलाकर मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले झोलाछाप के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। युवती का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का खुलासा होगा। मामले की जांच की जा रही है।

बिनोरी निवासी चौथमल बैरवा ने बताया कि उनकी बेटी ममता (21) की शादी गंगापुरसिटी के पास परीता का बास में हुई थी। वह रक्षाबंधन पर पीहर आई थी, जिसके बाद वापस ससुराल नहीं गई। कुछ दिनों से सर्दी-जुकाम की शिकायत थी। घर से पैदल चलकर ही शुभाशीष विश्वास की क्लिनिक तक गई थी। झोलाछाप डॉक्टर के भतीजे ने दवा देने की बजाय इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद चाय-बिस्कुट खाने को दे दिया। कुछ देर बाद एक और इंजेक्शन लगा दिया। उन्होंने बताया कि इंजेक्शन लगाते ही उसके पेट में दर्द होने लगा। तेज दर्द की वजह से वह चिल्लाती रही उसे उल्टी भी हो रही थी। तड़पते हुए वह अचेत हो गई। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर झोलाछाप डॉक्टर व परिजन ममता को लालसोट अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने झोलाछाप से इंजेक्शन के बारे में पूछा। इसके बाद ममता को मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही वहां से झोलाछाप डॉक्टर फरार हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट