न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

15 महीने बाद ऊँचाई पर पहुँची महंगाई दर, 2.61 फीसदी पर आई, खाने-पीने के सामान महंगे होने से बढ़ी थोक महंगाई दर

देश में थोक महंगाई दर के आंकड़ों में इजाफा देखा गया है और ये 15 महीने की ऊंचाई पर आ गई है। मई 2024 में थोक महंगाई दर 2.61 फीसदी पर आई है जबकि इससे पिछले महीने यानी अप्रैल 2024 में थोक महंगाई दर 1.26 फीसदी पर रही थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 14 Jun 2024 4:07:37

15 महीने बाद ऊँचाई पर पहुँची महंगाई दर, 2.61 फीसदी पर आई, खाने-पीने के सामान महंगे होने से बढ़ी थोक महंगाई दर

नई दिल्ली। देश में थोक महंगाई दर के आंकड़ों में इजाफा देखा गया है और ये 15 महीने की ऊंचाई पर आ गई है। मई 2024 में थोक महंगाई दर 2.61 फीसदी पर आई है जबकि इससे पिछले महीने यानी अप्रैल 2024 में थोक महंगाई दर 1.26 फीसदी पर रही थी। वही एक साल पहले की समान अवधि यानी मई 2023 में ये -3.8 फीसदी पर रही थी। आज आया थोक महंगाई दर का डेटा फरवरी 2023 के बाद से सबसे ज्यादा है।

खाने-पीने के सामान खासकर सब्जियों और मैन्यूफैक्चर्ड गुड्स की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते थोक महंगाई दर मई में लगातार तीसरे महीने बढ़कर 2.61 फीसदी हो गई है। थोक मूल्य सूचकांक-होलसेल प्राइस इंडेक्स (डब्ल्यूपीआई) आधारित महंगाई दर अप्रैल में 1.26 फीसदी थी। मई 2023 में यह शून्य से नीचे 3.61 फीसदी रही थी।

मई में थोक महंगाई दर में बढ़ोतरी मई के रिटेल महंगाई दर के आंकड़ों के विपरीत है। इस हफ्ते की शुरुआत में जारी आंकड़ों के मुताबिक मई में खुदरा महंगाई दर घटकर 4.75 फीसदी पर आ गई है जो एक साल का सबसे निचला स्तर है।

कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, "मई 2024 में महंगाई दर बढ़ने की मुख्य वजह खाने-पीने के सामान के दाम, फूड आर्टिकल्स की मैन्यूफैक्चरिंग महंगी, कच्चे पेट्रोलियम और नैचुरल गैस, मिनिरल, ऑयल एंड मैन्यूफैक्चरिंग आदि की कीमतों में बढ़ोतरी रही है।"

WPI आंकड़ों के मुताबिक खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर मई में 9.82 फीसदी बढ़ी है जबकि अप्रैल में यह 7.74 फीसदी थी। मई में सब्जियों की महंगाई दर 32.42 फीसदी रही, जो अप्रैल में 23.60 फीसदी थी। प्याज की महंगाई दर 58.05 फीसदी, जबकि आलू की महंगाई दर 64.05 फीसदी रही। दालों की महंगाई दर मई में 21.95 फीसदी रही।

फ्यूल एंड पावर सेक्टर में महंगाई दर 1.35 फीसदी रही है जो अप्रैल के 1.38 फीसदी से मामूली कम रही है। मैन्यूफैक्चर्ड गुड्स में महंगाई दर 0.78 फीसदी रही, जो अप्रैल में शून्य से नीचे 0.42 फीसदी थी।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) मॉनिटरी पॉलिसी तैयार करते समय मुख्य रूप से रिटेल महंगाई दर को ध्यान में रखता है। आरबीआई ने इस महीने की शुरुआत में लगातार आठवीं बार ब्याज दर को बरकरार रखने का फैसला किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका