न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नवरात्रि व्रत करने वालों के लिए रेलवे उपलब्ध कराएगा सात्विक भोजन, बस इस नंबर पर करना होगा फोन; पूरी जानकारी

ई-कैटरिंग के माध्यम से आईआरसीटीसी आपको आपकी सीट पर सात्विक भोजन की थाली उपलब्ध कराएगा। जिसकी जानकारी हम आपके लिए लेकर आए है। हम आपको उन स्टेशनों के बारे में बताने जा रहे है जहां पर नवरात्रि स्पेशल थाली की व्यवस्था है और उस स्टेशन से गुजरते समय आपको आपकी सीट पर सात्विक भोजन की थाली पहुंच जाएगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 26 Sep 2022 11:04:37

नवरात्रि व्रत करने वालों के लिए रेलवे उपलब्ध कराएगा सात्विक भोजन, बस इस नंबर पर करना होगा फोन; पूरी जानकारी

शारदीय नवरात्रि का पर्व आज यानी कि 26 सितंबर 2022, सोमवार से शुरू हो गया है। नवरात्रि के दिनों में बहुत से लोग व्रत रखते हैं और साफ-सफाई के साथ-साथ सात्विक भोजन का सेवन करते है। ऐसे में उनके लिए ट्रेन का सफर के दौरान व्रत का पालन करना थोड़ा कठिन हो जाता है लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। नवरात्रि के दिनों में ट्रेन में सफर करने वालों के लिए IRCTC ने एक शानदार पहल करते हुए सात्विक भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने जा रहा है। ई-कैटरिंग के माध्यम से आईआरसीटीसी आपको आपकी सीट पर सात्विक भोजन की थाली उपलब्ध कराएगा। जिसकी जानकारी हम आपके लिए लेकर आए है। हम आपको उन स्टेशनों के बारे में बताने जा रहे है जहां पर नवरात्रि स्पेशल थाली की व्यवस्था है और उस स्टेशन से गुजरते समय आपको आपकी सीट पर सात्विक भोजन की थाली पहुंच जाएगी।

1323 डायल कर करे आर्डर

साथ ही, हम यहां पर आपको नवरात्रि स्पेशल सात्विक भोजन के मेंन्यु के बारे मे भी जानकारी देने जा रहे है।बस आपको यात्रा के दौरान IRCTC द्वारा संचालित ईकैटरिंग की हेल्पलाइन 1323 डायल करना है और अपना पसंदीदा नवरात्रि स्पेशल डिस्को ऑर्डर कर देना है। इसके बाद आपकी सीट पर आपकी मनपसंद सात्विक भोजन पहुंच जाएगा।

इन स्टेशनों पर उपलब्ध है नवरात्रि स्पेशल सात्विक भोजन

IRCTC द्वारा देश के 78 रेलवे स्टेशनों पर नवरात्रि स्पेशल सात्विक भोजन थाली की व्यवस्था की गई है, जिसमें अहमदाबाद, अमृतसर, भोपाल, वडोदरा, बिलासपुर, कोयंबटूर, मुंबई,ग्वालियर, हैदराबाद, जबलपुर,जयपुर,कल्याण,चेन्नई सेंट्रल, मुंबई सेंट्रल, चेन्नई एगमोर,नागपुर,पटना, पुणे,रायपुर, बेंगलुरु, सिटी,सिकंदराबाद, सूरत,सोलापुर,त्रिसुर, थाने, तिरुपति, तिरुअनंतपुरम,अंबाला कैंट, वीरांगना लक्ष्मीबाई, यशवंतपुर,प्रयागराज,अलीगढ़,औरंगाबाद, अलवर बरेली बेलगांव बेंगलुरु कैंट बड़ोदरा वाराणसी,बसई रोड, बोरीवली,विजयवाड़ा, कानपुर सेंट्रल, दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली शाहदरा, दुर्ग,दावणगेरे, फरीदाबाद, गुड़गांव, गाजियाबाद, हिसार, जोधपुर, केनगिरी, कृष्णारापुरम, लखनऊ, मडगांव, बेंगलुरु, सेंट्रल, मदुरई, मैसूर, नेल्लोर, निजामुद्दीन, पलक्कड़, पनवेल, कोल्लम, राजेंद्र नगर, रानी कमलापति, रांची, रोहतक, सालेम, सियालदह, तमबरम, तिरुनेलवेली, कृष्णा पल्ली, तिरूपुर, हुबली और उदयपुर सिटी स्टेशन शामिल है। आपको इन स्टेशनों पर स्थित आईआरसीटीसी के रेस्टोरेंट में भी यह व्यवस्था मिलेगी और अगर आपकी इन स्टेशनों से से गुजरती है, तो ऑनलाइन बुकिंग करने के बाद आपको आपकी सीट पर भी सात्विक नाश्ता और भोजन की थाली पहुंच जाएगी। जो बिना लहसुन प्याज के बना होगा और उसमें सेंधा नमक का उपयोग किया गया होगा।

देखें नवरात्रि स्पेशल आइटम और उसकी कीमतें

- मखमली पनीर के साथ साबूदाना खिचड़ी की मिनी थाली - कीमत 279 रुपए
- मलाई कोफ्ता के साथ साबूदाना खिचड़ी की मिनी थाली- 289 रुपए
- दही के साथ साबूदाना खिचड़ी- 229 रुपए
- मखमली पनीर के साथ साबूदाना पराठा - 299 रुपए
-मलाई कोफ्ता करी के साथ साबूदाना पराठा- 309 रुपए
- सीताफल खीर 100 ग्राम- 99 रुपए
- सीताफल खीर 500 ग्राम- 459 रुपए
- पनीर मखमली 500 ग्राम- 399 रुपए
- मलाई कोफ्ता करी 500 ग्राम -459 रुपए
- सिंघाड़ा आलू पराठा 3 पीस - 199 रुपए
- दही के साथ साबूदाना पराठा - 229 रुपए
- मखमली पनीर के साथ सिंघाड़ा आलू पराठा - 279 रुपए
- मलाई कोफ्ता करी के साथ सिंघाड़ा आलू पराठा - 289 रुपए
- दही के साथ घड़ा आलू पराठा- 229 रुपए
- इमली की चटनी और दही के साथ आलू चाप 5 पीस - 229 रुपए
- 4 पीस साबूदाना टिक्की दही के साथ 209 रुपए

इसके साथ ही साथ IRCTC द्वारा रेल यात्रियों के लिए साबूदाना की खिचड़ी, साबूदाना बड़ा, उपवास प्लेटर, दही के साथ मीठी लस्सी, रबड़ी, अंगूर रबड़ी और नवरात्रि स्पेशल थाली के साथ-साथ फलाहारी थाली का भी इंतजाम किया गया है।

नवरात्रि स्पेशल थाली में पूरी शाही पनीर आलू जीरा राइस फ्रूट रायता साबूदाना पापड़ और मिठाई रहेगा। इसी तरह फलाहारी थाली में आलू सब्जी, साबूदाना खिचड़ी, फलाहारी नमकीन, दही, सिंघाड़ा की पूरी और मिठाई रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट