न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पहले कहा यह हमारा काम नहीं फिर अमेरिका ने कैसे कर दी सीजफायर की घोषणा? सचिन पायलट ने उठाए सवाल

तीन दिन के सैन्य संघर्ष के बाद भारत और पाकिस्तान ने सीजफायर घोषित किया। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सीजफायर घोषणा में अमेरिका की भूमिका पर सवाल उठाए और इसके शर्तों पर चर्चा करने के लिए संसद में विशेष सत्र बुलाने की मांग की।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 11 May 2025 3:28:52

पहले कहा यह हमारा काम नहीं फिर अमेरिका ने कैसे कर दी सीजफायर की घोषणा? सचिन पायलट ने उठाए सवाल

भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तीन दिनों तक चले सैन्य संघर्ष के बाद शनिवार (10 मई) को सीजफायर समझौता हुआ। इस पर कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सरहद के पास जिन भारतीय नागरिकों की जान गई है, उन्हें कांग्रेस पार्टी की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और उनके परिवारों के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ।

सचिन पायलट ने कहा, "मैं भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करता हूँ। भारतीय सेना ने एक बार फिर साबित किया कि वह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सेनाओं में से एक है। पिछले 24 घंटों में घटनाक्रम बहुत तेजी से बदला और हम सभी को हैरानी हुई कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति ने की।"

कांग्रेस महासचिव ने कही यह बड़ी बात

सचिन पायलट ने आगे कहा, "यह शायद पहली बार है कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया के माध्यम से सीजफायर की घोषणा की। जो उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, उस पर भी हमें ध्यान देना चाहिए। भारत और पाकिस्तान के बीच का मामला अंतरराष्ट्रीय बनाने का यह प्रयास बेहद आश्चर्यजनक है।"

सचिन पायलट ने संसद में विशेष सत्र बुलाने की मांग की

सचिन पायलट ने संसद में विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी लंबे समय से यह मांग करती आ रही है कि विशेष संसद सत्र बुलाया जाए। आपको याद होगा कि 1994 में कांग्रेस सरकार ने सर्वसम्मति से PoK को वापस लेने का प्रस्ताव पारित किया था। अब समय आ गया है कि हमें 1994 के प्रस्ताव को दोहराना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पूरे देश और विपक्ष से भारत सरकार को पूरा समर्थन मिला। हम पहले दिन से ही यह कह रहे थे कि यह हमारी आत्मा पर हमला है और इसका मुंहतोड़ जवाब देना जरूरी है। सेना ने जो कदम उठाए, हम उस पर गर्व महसूस करते हैं। सरकार को हमारी मांग सुननी चाहिए और एक विशेष संसद सत्र बुलाकर इस पर चर्चा करनी चाहिए ताकि पूरी दुनिया को यह संदेश जाए कि आतंकवाद और पाकिस्तान के दुस्साहस के खिलाफ पूरा देश एकजुट है।"

कांग्रेस महासचिव ने सीजफायर पर भी उठाए सवाल

सचिन पायलट ने सीजफायर पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "अमेरिका का कहना था, 'यह हमारा काम नहीं है'... इसके बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और सचिव ने सबसे पहले घोषणा की कि सीजफायर हो रहा है। इसके बाद पाकिस्तान और भारत दोनों ने सीजफायर का ऐलान किया। इस मध्यस्थता को क्या भारत सरकार ने स्वीकार किया है? अमेरिका ने किन शर्तों पर इस प्रकार की घोषणा की है, यह एक बड़ा सवाल है। कश्मीर का भी इसमें जिक्र किया गया है।"

उन्होंने आगे कहा, "डिप्लोमेसी का अपना एक रोल है, लेकिन अगर इस प्रकार वॉशिंगटन से सीजफायर की घोषणा होती है, तो कई सवाल खड़े होते हैं। भारतीय थल सेना के पूर्व जनरल ने भी इस मुद्दे पर जो बातें कही हैं, उन्हें हमें गंभीरता से लेना चाहिए। सीजफायर की घोषणा के बाद बॉर्डर पर जो उल्लंघन हुए हैं, वह इसकी विश्वसनीयता को खत्म करता है।"

सचिन पायलट बोले- 'किन शर्तों पर हुआ सीजफायर?'

सचिन पायलट ने कहा, "पिछली सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री जी नहीं आ पाए थे, ऐसे में एक और सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए ताकि देश और विपक्ष को विश्वास मिले। बैठक में यह बात भी तय होनी चाहिए कि सीजफायर किन शर्तों पर हुआ है? यदि सीजफायर के बाद भी पाकिस्तान गोलाबारी कर रहा है तो उसकी विश्वसनीयता पर कब तक विश्वास किया जा सकता है? क्या यह गारंटी है कि भविष्य में ऐसा नहीं होगा?"

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका