न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या अमेरिका के दबाव में भारत सरकार... सीजफायर को लेकर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने पूछा बड़ा सवाल

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने सरकार के सीजफायर फैसले पर सवाल उठाए और पूछा कि क्या यह अमेरिका के दबाव में लिया गया। उन्होंने पारदर्शिता की मांग करते हुए कूटनीतिक असफलताओं और सुरक्षा चूक पर भी चिंता व्यक्त की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 12 May 2025 2:12:21

क्या अमेरिका के दबाव में भारत सरकार... सीजफायर को लेकर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने पूछा बड़ा सवाल

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर को लेकर देश में राजनीतिक बहस तेज हो गई है। विपक्षी दल सरकार के इस फैसले को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच, कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सवाल किया है कि क्या अमेरिका के दबाव में सरकार ने अपनी नीति में बदलाव किया है?

भूपेश बघेल ने कहा, "कांग्रेस सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। जब भी देश पर संकट आया, कांग्रेस ने राजनीति से ऊपर उठकर देशहित को प्राथमिकता दी। 1971 में अमेरिका के दबाव के बावजूद इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को दो टुकड़ों में बांट दिया। आतंकवाद से लड़ाई में राजनीति की जगह राष्ट्रवाद जरूरी है। दुश्मन के सामने कमजोरी नहीं, हमें अपनी ताकत दिखानी चाहिए। सरकार को बताना चाहिए कि क्या अमेरिका के दबाव में हमने अपनी नीति बदल दी है? कांग्रेस ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द किए। संकट के समय जब पूरा देश एकजुट था, तब बीजेपी नेता सोशल मीडिया पर राजनीतिक बयानबाजी कर रहे थे।"

'अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्यों किया सीजफायर का ऐलान?'

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, "कांग्रेस सरकार के साथ खड़ी है, लेकिन हम पारदर्शिता की मांग करते हैं। क्या अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से सीजफायर का ऐलान कूटनीतिक नाकामी नहीं है? क्या हम तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को स्वीकार कर रहे हैं? क्या शिमला समझौता रद्द कर दिया गया है? हम आतंकवाद से लड़ रहे थे और बीच में कश्मीर का मुद्दा आ गया। संसद का विशेष सत्र बुलाकर संघर्ष विराम की शर्तें स्पष्ट की जाएं। सर्वदलीय बैठक बुलाकर शंकाओं का समाधान किया जाए।"

'पहलगाम के आतंकियों का क्या हुआ?'

उन्होंने आगे सवाल उठाया, "बीजेपी प्रवक्ता का यह कहना कि बदला लिया गया है, कई सवाल खड़े करता है। पहलगाम के चारों आतंकियों का क्या हुआ? क्या वे पकड़े गए या मारे गए? सुरक्षा चूक की जिम्मेदारी किसकी है? क्या गृहमंत्री इस्तीफा देने जा रहे हैं?"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
‘विकास किसके लिए, किसके साथ और किस दिशा में?’ G7 मंच से पीएम मोदी का वैश्विक विकास पर बड़ा संदेश
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
'अब समाजवादी पार्टी में भी मचेगी हलचल', ओपी राजभर का बड़ा दावा, बयान के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
SIT के गठन पर सपा ने उठाए सवाल, बोली- जो अधिकारी खुद जांच के घेरे में हैं वे राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच कैसे करेंगे?
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी