न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान के मिसाइल टेस्ट से पहले भारत ने दिखाई अपनी ताकत, अरब सागर में किया Destroyer का सफल परीक्षण

पाकिस्तान के मिसाइल परीक्षण से पहले ही भारत ने अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि वह किसी भी स्थिति में तैयार है। भारतीय नौसेना द्वारा किया गया यह परीक्षण न केवल स्वदेशी तकनीकी ताकत को दर्शाता है, बल्कि यह भारत की रक्षा क्षमताओं में बढ़ोतरी का प्रतीक भी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Apr 2025 7:03:37

पाकिस्तान के मिसाइल टेस्ट से पहले भारत ने दिखाई  अपनी ताकत, अरब सागर में किया Destroyer का सफल परीक्षण

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बुधवार शाम केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए। इन कदमों में सिंधु जल समझौता रोकने और अटारी बॉर्डर बंद करने का निर्णय लिया गया, जिससे पाकिस्तान में हड़कंप मच गया। पाकिस्तान अपनी सैन्य तैयारियां तेज करते हुए सतह से सतह में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण करने की तैयारी कर रहा था, ताकि वह भारत को यह संदेश दे सके कि वह युद्ध के मोर्चे पर तैयार है। लेकिन पाकिस्तान इस परीक्षण की तैयारी कर ही रहा था, उससे पहले भारतीय नौसेना ने अरब सागर में अपने युद्धपोत INS सूरत से मिसाइल प्रणाली "MR-SAM" का सफल परीक्षण कर पाकिस्तान को अपनी ताकत दिखा दी।

पाकिस्तान जहां सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण करने वाला था, वहीं भारतीय नौसेना ने समुद्र के ऊपर तेजी से उड़ने वाले टारगेट पर MR-SAM मिसाइल प्रणाली से सटीक निशाना साधा और उसे नष्ट कर दिया। MR-SAM प्रणाली सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों और अन्य हवाई लक्ष्यों के खिलाफ अत्यधिक प्रभावी साबित हुई है।

अरब सागर में मिसाइल से सटीक निशाना

इस परीक्षण के बाद भारतीय नौसेना ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'भारतीय नौसेना के नवीनतम स्वदेशी निर्देशित मिसाइल विध्वंसक INS Surat ने समुद्र में एक लक्ष्य को सफलतापूर्वक निशाना बनाया, जो हमारी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में एक और मील का पत्थर है।' एक बयान में भारतीय नौसेना ने बताया कि INS सूरत ने समुद्र में स्थित लक्ष्य पर सटीक हमला किया, जिससे भारतीय नौसेना की रक्षा क्षमताओं को एक नया विस्तार मिला।

स्वदेशी गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर

नौसेना के प्रवक्ता ने कहा कि यह उपलब्धि स्वदेशी युद्धपोत डिजाइन, विकास और संचालन में भारत की बढ़ती ताकत को दर्शाती है, और यह रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भरता के लिए देश की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह उपलब्धि भारतीय नौसेना की अडिग प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है, जो देश के समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए तैयार है। INS सूरत पी15बी गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर परियोजना का चौथा और अंतिम जहाज है, जो दुनिया के सबसे बड़े और अत्यधिक उन्नत विध्वंसकों में से एक है। इसमें 75% स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल हुआ है और यह अत्याधुनिक हथियार-सेंसर पैकेज और उन्नत नेटवर्क-केंद्रित क्षमताओं से लैस है। इससे पहले, भारतीय नौसेना के जहाज INS चेन्नई और INS केसरी ने भी AIKEYME अभ्यास के पहले संस्करण के सफल समापन के बाद दार एस सलाम से यात्रा की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं