न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में कोरोना का हाल, केस बढ़े लेकिन मृत्युदर में आई गिरावट

राजस्थान की बात करें तो यहां बीते दिन बुधवार को 480 नए केस मिले हैं, जबकि 4 लोगों की जान भी चली गई। राजस्थान में मार्च की शुरुआत के साथ ही आकड़ों में बढ़ोतरी होने लगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 24 Mar 2021 11:13:04

राजस्थान में कोरोना का हाल, केस बढ़े लेकिन मृत्युदर में आई गिरावट

देश में आए दिन कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते दिन देशभर में 47 हजार से ऊपर कोरोना के मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र, केरल, पंजाब और मध्यप्रदेश में बड़ी संख्या में मरीज आ रहे हैं। बात करें राजस्थान की बात करें तो यहां बीते दिन बुधवार को 480 नए केस मिले हैं, जबकि 4 लोगों की जान भी चली गई। राजस्थान में मार्च की शुरुआत के साथ ही आकड़ों में बढ़ोतरी होने लगी। राहत की खबर ये है कि यहां डेथ रेट फिलहाल कम है। प्रदेश में कुल मिलाकर एक साल में कोरोना से अब तक कुल 2,807 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कल सबसे ज्यादा मामले जयपुर 97, जोधपुर 52, कोटा 49 और उदयपुर में 48 मिले हैं।

राजस्थान में कोरोना का सबसे पीक समय नवंबर था, उसके मुकाबले अब 75% कम मौतें हो रही हैं। राजस्थान में पिछले साल नवंबर में 71,130 केस मिले थे, जो सबसे अधिक थे। इस महीने में पूरे प्रदेश में 405 लोगों की जान गई थी, यानी हर 175 में से एक मरीज इस बीमारी से मरा था। यह राजस्थान में मृत्यु दर पिछले साल सबसे कम थी। सबसे अधिक मृत्युदर पिछले साल जून में थी, जब हर 40 में से एक मरीज की मौत हो रही थी। लेकिन इस साल मृत्युदर में कमी आई है। मार्च में मृत्युदर अब तक की सबसे नीचे रही है। मार्च में अब तक कुल 6170 नये केस मिले हैं। 20 लोगों की जान गई है यानी 308 मरीजों में से एक की मौत हो रही है।

राजस्थान में अब तक कुल 2807 जनों की मौत हुई हैं। इसमें सबसे ज्यादा मौतें पिछले साल सितंबर में 438 हुई थीं, जबकि इस माह कुल 54,420 मरीज मिले थे। पिछले दो माह जनवरी, फरवरी मरीजों के ग्राफ के साथ-साथ मौतों का ग्राफ भी डाउन हुआ है। जनवरी में 9,238 मरीजों में से 70 जनों और फरवरी में 2845 में से 21 मरीजों की मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी

निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार

क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती