न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में तिरुपति और बाबा ग्रुप के 43 ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड, कार्रवाई में 300 कर्मचारी सहित पुलिसकर्मी शामिल

गुरुवार सुबह राजस्थान के 2 बड़े कारोबारी समूह तिरुपति और बाबा ग्रुप के 43 ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड हुई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 10 Feb 2022 2:48:46

राजस्थान में तिरुपति और बाबा ग्रुप के 43 ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड, कार्रवाई में 300 कर्मचारी सहित पुलिसकर्मी शामिल

गुरुवार सुबह राजस्थान के 2 बड़े कारोबारी समूह तिरुपति और बाबा ग्रुप के 43 ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड हुई। जयपुर, सांवरदा, टोंक, देवली, किशनगढ़ में आयकर विभाग की टीमें छापेमारी कर रही है। छापे की कार्रवाई में आयकर विभाग के करीब 300 कर्मचारी सहित पुलिसकर्मी शामिल हैं। एक साथ तीन जिलों में अचानक हुई छापेमार कार्रवाई से कारोबारियों और उनके सहयोगियों में हड़कंप मच गया।

आयकर विभाग की टीम ने किशनगढ़ के मार्बल एरिया, लक्ष्मी नारायण विहार, राजहंस कॉलोनी, पृथ्वीराज नगर सहित कई जगहों पर पड़ताल की। वहीं केकड़ी में अजमेर रोड स्थित आवास, होटल, कार्यालय आदि में कागजातों व लेनदेन की जांच पड़ताल की। सावर में माइंस पर भी टीम ने सर्च किया। आयकर विभाग की टीम कारोबारियों के बैंक खातों की भी जांच पड़ताल करेगी। ठिकानों पर दस्तावेजों को भी एकत्रित किया जा रहा है जिनकी जांच की जाएगी। इसके बाद ही अघोषित आय के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

जानकारी के अनुसार प्रदेश में तिरुपति और बाबा ग्रुप के ठिकानों पर छापे मार कार्रवाई की गई है। दोनों समूहों का मार्बल और मिनरल का कारोबार है। यह कार्रवाई जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर और श्रीगंगानगर से आई आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन शाखा की टीमें मौके पर जांच पड़ताल कर रही है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को काफी समय से कारोबारियों के ठिकानों पर काली कमाई का इनपुट मिल रहा था। आयकर विभाग के अधिकारी कारोबारियों से भी पूछताछ करके जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। कारोबारियों के ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कारोबारियों के ठिकानों पर बड़ी मात्रा में अघोषित आय उजागर हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट