न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड, अल जौहर ट्रस्ट निशाने पर

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के रामपुर स्थित ठिकानों पर आयकर विभाग ने रेड डाली है। बुधवार 13 दिसम्बर को सुबह-सुबह यूपी और मध्य प्रदेश में आजम खान के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 13 Sep 2023 2:47:25

सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड, अल जौहर ट्रस्ट निशाने पर

रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के रामपुर स्थित ठिकानों पर आयकर विभाग ने रेड डाली है। बुधवार 13 दिसम्बर को सुबह-सुबह यूपी और मध्य प्रदेश में आजम खान के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। बताया जा रहा है कि रामपुर, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, लखनऊ और सीतापुर सहित कई शहरों में छापेमारी चल रही है। छापेमारी के समय सपा नेता आजम खान अपने रामपुर स्थित आवास पर थे। ये छापामारी मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़ी बताई जा रही है।

लखनऊ के रिवर बैंक इलाके में आजम के ठिकाने पर छापा पड़ा है। छापों में क्या मिला है यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। इनकम टैक्स के सूत्रों के अनुसार, आजम खान के ठिकानों से मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़े कई दस्तावेज और इलेक्ट्रानिक उपकरणों को कब्जे में लिया गया है। इनमें कई बड़े लेन-देन का ब्योरा मिलने की संभावना है। वहीं, सीतापुर में रीजेंसी इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, मयूर होटल शाहिद अन्य ठिकानों पर भी आईटी की छापेमारी चल रही है।

income tax department raids 6 locations of sp leader azam khan

पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ पहुंची टीम

रामपुर में बुधवार सुबह आईटी की टीम आजम खान के घर पहुंची और छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। इनकम टैक्स टीम पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ पहुंची है। टीम के सदस्य घर अंदर मौजूद हैं और सर्च ऑपरेशन में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि रामपुर में करीब 22 जगहों पर आयकर विभाग के अधिकारी छापेमारी कर रहे हैं। एसएसबी के जवानों व पुलिस ने आजम खान के मकान को घेर लिया है।

बता दें कि आजम खान के मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट की ओर से 2006 में रामपुर में मुहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी।

जमीनें कब्जाने के 30 मुकदमे हुए थे दर्ज

आजम खान के खिलाफ साल 2019 में जौहर यूनिवर्सिटी के लिए जमीनें कब्जाने के 30 मुकदमे दर्ज हुए थे। तब प्रशासन ने उन्हें भूमाफिया घोषित कर दिया था। ईडी ने भी आजम खां के खिलाफ केस दर्ज किया था। लखनऊ से ईडी की टीम ने कई बार रामपुर पहुंचकर जांच पड़ताल की। बुधवार सुबह ईडी उनके घर पहुंच गई। घर को पुलिस ने चारों ओर से घेर रखा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात