न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तीसरी लहर में Omicron ने इन लोगों को बनाया अपना शिकार, केंद्र सरकार ने जारी की रिपोर्ट

देश में इस समय कोरोना की तीसरी लहर चल रही है। तीसरी लहर के पीछे कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट है। ऐसे में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने बताया कि तीसरी लहर में अस्‍पतालों में भर्ती मरीजों की औसत आयु 44 वर्ष रही जबकि इससे पहले की लहरों में यह आंकड़ा 55 साल का था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 04 Feb 2022 10:32:02

तीसरी लहर में Omicron ने इन लोगों को बनाया अपना शिकार, केंद्र सरकार ने जारी की रिपोर्ट

देश में इस समय कोरोना की तीसरी लहर चल रही है। तीसरी लहर के पीछे कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट है। ऐसे में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने बताया कि तीसरी लहर में अस्‍पतालों में भर्ती मरीजों की औसत आयु 44 वर्ष रही जबकि इससे पहले की लहरों में यह आंकड़ा 55 साल का था। महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर के लिए ओमिक्रॉन वैरिएंट ही कारण था। अस्‍पतालों में भर्ती 1520 मरीजों पर हुए सर्वे में यह पता चला है कि ज्‍यादातर को गले में खराश की समस्‍या हुई और इस लहर में दवाओं का इस्‍तेमाल पहले की तुलना में कम हुआ। सर्वे के लिए 37 अस्‍पतालों के डेटा का विश्‍लेषण किया गया। इसमें पता चला कि मरीजों की औसत आयु 44 साल और सबसे अधिक आम समस्‍या या लक्षण गले में खराश को माना गया। पहले की लहरों में संक्रमित आबादी के वर्ग की औसत आयु 55 साल थी। यह निष्कर्ष कोविड-19 की नेशनल क्लिनिकल रजिस्ट्री से निकला है, जिसमें 37 मेडिकल सेंटर्स में भर्ती मरीजों के बारे में डेटा एकत्र किया गया था।

महानिदेशक बलराम भार्गव ने बताया कि इस सर्वे के लिए दो अलग-अलग समय अवधि को चुना गया। इसमें पहली अवधि 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक की थी, जब माना जाता है कि डेल्टा वैरिएंट हावी था। दूसरी अवधि 16 दिसंबर से 17 जनवरी तक की थी, समझा जाता है कि तब ओमिक्रॉन के ज्यादा मामले आ रहे थे।’

महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि सर्वे में पता चला कि तीसरी लहर के दौरान दवाएं काफी कम इस्‍तेमाल की गईं। इसके साथ ही सांस संबंधी गंभीर बीमारी, किडनी फेल होना और अन्‍य बीमारियों के संबंध में जटिलताएं भी कम रहीं। आंकड़ों के विश्‍लेषण के अनुसार वैक्‍सीनेशन वाले लोगों में मृत्‍यु दर 10% और बिना वैक्‍सीनेशन वाले लोगों में यह 22% रही।

बलराम भार्गव ने कहा कि वैक्‍सीनेशन करा चुके 10 में से 9 लोग पहले से कई रोगों से ग्रस्‍त थे, जिनकी मृत्‍यु हुई। बिना टीकाकरण वाले मामले में 83% लोग पहले से कई रोगों से पीड़ित थे। उन्‍होंने बताया कि बिना टीकाकरण (11.2%) की तुलना में टीकाकरण (5.4%) कराने वालों में वेंटिलेशन की जरूरत बहुत कम थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर