न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार चुनाव को लेकर दिल्ली में RJD और कांग्रेस की अहम बैठक, सीट शेयरिंग और रणनीति पर हुई चर्चा

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन एकजुट होकर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगा। सीट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति तक चर्चा हुई। तेजस्वी ने नीतीश सरकार को विफल बताया और कहा कि अगला मुख्यमंत्री चेहरा सामूहिक रूप से तय होगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 15 Apr 2025 8:37:44

बिहार चुनाव को लेकर दिल्ली में RJD और कांग्रेस की अहम बैठक, सीट शेयरिंग और रणनीति पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की। इस अहम बैठक में दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे समेत कई चुनावी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने बताया कि बातचीत सकारात्मक माहौल में हुई है और आगामी 17 अप्रैल को पटना में होने वाली अगली बैठक में इस चर्चा को आगे बढ़ाया जाएगा।

तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री अब पूरी तरह भाजपा के हाथों "हाईजैक" हो चुके हैं और एनडीए शासन में राज्य का कोई ठोस विकास नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि RJD, कांग्रेस और वाम दलों समेत महागठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ेगा और एनडीए सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए मैदान में उतरेगा।

तेजस्वी यादव ने इस बात पर जोर दिया कि महागठबंधन इस बार का चुनाव मुद्दों के आधार पर लड़ेगा और जनता के सामने नीतीश सरकार की नाकामियों को उजागर करेगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से लेकर विकास तक, सरकार हर मोर्चे पर असफल रही है।

जब महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सवाल पूछा गया, तो तेजस्वी यादव ने कहा, “मुख्यमंत्री चेहरा उचित समय पर सामूहिक रूप से तय किया जाएगा। हमारा मकसद एक है – नीतीश कुमार की विफल एनडीए सरकार को हटाना और बिहार को जमीनी विकास की राह पर ले जाना।”

इस बैठक में कांग्रेस की ओर से बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार भी मौजूद रहे, वहीं RJD से राज्यसभा सांसद मनोज झा, संजय यादव और अन्य वरिष्ठ नेता बैठक में शामिल हुए। करीब एक घंटे चली इस बैठक में बिहार चुनाव को लेकर व्यापक रणनीति पर विचार हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
पोलैंड के मंत्री का दावा: 'यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले थे पुतिन, पीएम मोदी ने रोका'
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
फिर संकट में शरद पवार की पार्टी! टूट रोकने के लिए मोदी सरकार के दो अहम बिलों का करेगी समर्थन
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका