न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : SI परीक्षा के पेपर का जुगाड़ करने के लिए पत्नी ने बनाया गहने बेचने का प्लान, पति ने दर्ज कराया केस

जोधपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां एक पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया हैं कि वह SI परीक्षा के पेपर का जुगाड़ करने के लिए गहने बेचने का प्लान कर रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 27 Nov 2021 10:57:28

जोधपुर : SI परीक्षा के पेपर का जुगाड़ करने के लिए पत्नी ने बनाया गहने बेचने का प्लान, पति ने दर्ज कराया केस

जोधपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां एक पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया हैं कि वह SI परीक्षा के पेपर का जुगाड़ करने के लिए गहने बेचने का प्लान कर रही हैं। युवक ने उसकी पत्नी सहित 5 लोगों के साथ छल कपट कर के करीब 70 तोला सोना, 2 किलो चांदी के आभूषण व 8 लाख नकद चोरी छुपे घर से ले जाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू की है। युवक ने रिपोर्ट में बताया कि धोखे में रखकर उसने शादी की। फिर विश्वास में लेकर परिवादी व उसके परिवार की संपत्ति को मौका पाकर पत्नी ने चोरी कर ली। थानाधिकारी हुकुम गिरी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर विस्तृत जांच एएसआई मुकेश कुमार मीणा ने शुरू की।

थानाधिकारी हुकम गिरी के अनुसार सुशील पुत्र रामनिवास जाट निवासी बोरुंदा द्वारा एसीजेएम कोर्ट पीपाड़ शहर में दर्ज इस्तगासा के माध्यम से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि उसकी शादी 31 जनवरी 2020 को लीला पुत्री परसाराम बड़ौदा निवासी खांगटा के साथ हुई। 7 मई 2021 को उसकी पत्नी एसआई परीक्षा की तैयारी का कह कर राजी खुशी घर से पीहर गई। जाते समय संपूर्ण स्त्री धन पहन कर गई थी। बाद में पत्नी को घर आने के लिए कहा तो उसने विभिन्न बहाने बनाकर आने से मना कर दिया। अलमारी में रखे प्रार्थी की मां के गहने 65 से 70 तोला सोना के व 2 किलो चांदी के आभूषण, करीब 8 लाख नकद चोरी कर लिए। चोरी कर कोटा आ गई।

प्रार्थी ने पुलिस में दी रिपोर्ट में बताया कि परसाराम फ़ड़ौदा पुत्र सीताराम, सरोज पत्नी परसाराम, मनीष पुत्र परसाराम सभी निवासी खांगटा थाना पीपाड़ शहर, मांगीलाल पुत्र भैराराम, दिनेश पुत्र मांगीलाल जाट निवासीगण भोपालगढ़ के साथ सांठगांठ कर आभूषण एवं नकदी देने से इनकार करने लगी। रिपोर्ट में बताया कि उक्त गहने व रुपए वापस लाने का बोला तो उसने कहा कि वह एसआई के पेपर का जुगाड़ करने के लिए गहने बेचकर पेपर खरीदने का प्लान बनाया था। उसे बदनाम कर मानहानि करने, झूठे मामले में फंसाने सहित जान से मारने की धमकियां देने लगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट