न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वैक्सीन लेने के बाद कितने दिनों तक रहती है इम्युनिटी? ICMR प्रमुख ने दिया जवाब

डॉक्टर बलराम भार्गव कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ टीकाकरण को सबसे अहम बताते हुए कहा कि वैक्सीन के बाद मिली इम्युनिटी 9 महीने या इससे ज्यादा समय तक रहती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 31 Dec 2021 9:44:24

वैक्सीन लेने के बाद कितने दिनों तक रहती है इम्युनिटी? ICMR प्रमुख ने दिया जवाब

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के खौफ के चलते कोरोना टीकाकरण में काफी तेजी आ गई है। स्वास्थ विभाग की टीम घर-घर जाकर भी कोविड़ टीकाकरण कर रही है। ऐसे में हम सभी के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर वैक्सीन लगने के बाद मिली इम्युनिटी हमारे शरीर में कितने समय तक रहती है तो इसका जवाब दिया है इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के निदेशक डॉक्टर बलराम भार्गव ने। डॉक्टर बलराम भार्गव कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ टीकाकरण को सबसे अहम बताते हुए कहा कि वैक्सीन के बाद मिली इम्युनिटी 9 महीने या इससे ज्यादा समय तक रहती है। भार्गव ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘संक्रमण के बाद प्रतिरक्षा का स्थायित्व लगभग 9 महीने तक बना रहता है।’

डॉक्टर भार्गव ने कहा कि सार्स-सीओवी-2 वायरस प्राकृतिक माहौल में किसी व्यक्ति को संक्रमित करता है और एंटीबॉडी मध्यस्थता, कोशिका मध्यस्थता प्रतिरक्षा और प्रतिरक्षात्मक स्मृति प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि संकर प्रतिरक्षा (Hybrid Immunity), जो टीकाकरण और प्राकृतिक संक्रमण के परिणामस्वरूप विकसित होती है, दूसरी खुराक के बाद एक मजबूत प्रतिक्रिया और मजबूत एंटीबॉडी अनुमापांक तैयार करती है। उन्होंने कहा, हालांकि एंटीबॉडी को मापना ही समूची सुरक्षा के बारे में नहीं बताता है।

उन्होंने कहा, 'अगर आपको संक्रमण हुआ और आपका टीकाकरण भी हुआ है तो आपकी प्रतिरोधक प्रतिक्रिया उन लोगों से ज्यादा होगी जिन्हें सिर्फ संक्रमण हुआ या जिन्होंने सिर्फ टीका लगवाया। इसलिए महत्वपूर्ण चीज यह है कि टीकाकरण अत्यंत अनिवार्य है।'

वैश्विक साक्ष्यों का हवाला देते हुए भार्गव ने कहा कि सार्स-सीओवी-2 की प्रतिरक्षात्मक स्मृति स्वाभाविक तौर पर संक्रमित होने के आठ महीनों से ज्यादा वक्त तक बनी रहती है।

भार्गव ने कहा कि यह अमेरिका में ‘साइंस’ में प्रकाशित है, और चीन में संक्रमण के 9 महीने से अधिक समय बाद एंटीबॉडी और कोशिकीय प्रतिक्रिया मिली हैं। फिर अमेरिका में जांच में कई अध्ययनों से पता चला है कि एंटीबॉडी प्रतिक्रियाएं संक्रमण के बाद 13 महीने से अधिक समय तक बनी रहती हैं और इज़राइल, इंग्लैंड, डेनमार्क, अमेरिका, ऑस्ट्रिया और इटली के 10 अध्ययनों की व्यवस्थित समीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक मामलों में 10 महीनों तक पुन:संक्रमण में कमी आई है।

उन्होंने कहा, 'हम यह कहना चाहते हैं कि 9 महीने तक और उससे भी थोड़ा रूढ़िवादी अनुमान लें तो यही सबूत हैं। भारत से तीन अध्ययन हैं, दो आईसीएमआर से और एक मुंबई से, 284 रोगियों पर, 755 रोगियों पर और 244 रोगियों पर कि यह आठ महीने, 7 महीने और 6 महीने (क्रमशः) तक बनी रहती है और ये सभी 2020, 2021 में हुए संक्रमण के प्रकाशित आंकड़े हैं।'

भारत में उपयोग किए जा रहे टीकों के बारे में बात करते हुए, भार्गव ने कहा कि एक संपूर्ण ‘वायरियन किल’ टीका है जो कोवैक्सीन (Covaxin) और दूसरा एक वायरल वेक्टर आधारित सबयूनिट टीका कोविशील्ड (Covishield) है।

भार्गव ने कहा कि एहतियाती खुराक संक्रमण रोकने की खुराक नहीं है। उन्होंने कहा कि यह प्राथमिक तौर पर संक्रमण की गंभीरता कम करने, अस्पताल में भर्ती होने की गुंजाइश कम करने और मौत को कम करने के काम के लिये है।

आपको बता दे, गुरुवार को सरकार ने कहा कि टीके की एक एहतियाती (तीसरी) खुराक जो स्वास्थ्य देखभाल, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों और अन्य बीमारियों से ग्रसित 60 वर्ष से ऊपर के नागरिकों को दी जाएगी। यह खुराक गंभीर बीमारी, अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति और मौत से बचने के लिए है।

पिछले 24 घंटे में मिले 16,695 नए मरीज

देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 16,695 कोरोना केस सामने आए। इससे पहले बुधवार को 13,180 केस सामने आए थे। सोमवार को 6,242 केस रिकॉर्ड किए गए थे। मामलों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु जैसी मेट्रो सिटीज में हो रही है। इसके अलावा केरल और पूर्वोत्तर राज्यों को छोड़कर तकरीबन सभी राज्यों में केसों में बढ़ोतरी हो रही है। दिल्‍ली में बीते 24 घंटों में राजधानी में 1313 कोरोना केस दर्ज किए गए हैं जो बुधवार की तुलना में करीब 42% ज्‍यादा हैं। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। गुरुवार को राज्य में कुल कोरोना केसेस 5,368 हो गए हैं। यह बुधवार के मामलों से 37% ज्यादा है। यहां 22 मौतें भी दर्ज की गई हैं। इसके साथ ही देश में ओमिक्रोंन के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही हैं। अब देश में कुल 1200 ओमिक्रॉन संक्रमित मिल चुके हैं। गुरुवार को अकेले महाराष्ट्र में ही ओमिक्रॉन के 198 नए मामले मिले, जिससे यहां कुल केस बढ़कर 450 हो गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन