न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP में बारिश का कहर, 4 दिन में 30 की जान गई, आज स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में 4 दिन से लगातार हो रही बारिश की वजह से अब तक 30 लोगों की मौत हो गई। रविवार से मथुरा, आगरा, लखनऊ, नोएडा, अलीगढ़, कानपुर, आगरा, मेरठ और मुरादाबाद समेत 9 जिलों में सोमवार को 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Oct 2022 9:39:26

 UP में बारिश का कहर, 4 दिन में 30 की जान गई, आज स्कूल बंद

मानसून सीजन जाने के बाद भी देशभर में बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिन यानी 10 और 11 अक्टूबर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, आंध्र प्रदेश, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में 4 दिन से लगातार हो रही बारिश की वजह से अब तक 30 लोगों की मौत हो गई। रविवार से मथुरा, आगरा, लखनऊ, नोएडा, अलीगढ़, कानपुर, आगरा, मेरठ और मुरादाबाद समेत 9 जिलों में सोमवार को 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। लखनऊ और कानपुर में तो 15 घंटे से नॉनस्टॉप बारिश, हॉस्पिटल को अलर्ट रहने को कहा गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को 18 से 24 घंटे के लिए भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 20 से 30 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

बारिश के कारण उन्नाव में अलग-अलग घटनाओं में घर गिरने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कानपुर देहात में दो व इटावा और औरैया में एक-एक की जान चली गई। हरदोई में आकाशीय बिजली से दो किसानों की मौत हुई, जबकि एक झुलस गया। वहीं, बारिश के दौरान हुए हादसों में ब्रज मंडल और अलीगढ़ में चार-चार लोगों की मौत हो गई।

बुलंदशहर में मकान गिरने से एक किशोर और एक महिला की मौत हो गई। पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर में बिजली व दीवार गिरने से एक बच्चे समेत चार लोगों की जान चली गई। बिजली गिरने से संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर और सीतापुर में कुल चार की जान चली गई। पीलीभीत में 72 घंटे से लगातार हो रही बारिश से बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है।

बाराबंकी में गिरे पेड़ की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने किशोर की गंभीर हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना सतरिख थाना क्षेत्र के हैदरगढ़ रोड पर नेवली चौराहे के पास की है।

प्रदेशभर में हो रही आफत की बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एडवाइजरी जारी करते हुए अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत बचाव के साथ ही तुरंत सहायता राशि देने का भी ऐलान किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात