न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्वास्थ्य मंत्रालय ने उठाया सख्त कदम, एंटीबायोटिक लिखते समय डॉक्टर को पर्ची पर बताना होगा कारण

स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक डॉ. अतुल गोयल ने मेडिकल कॉलेजों के सभी डॉक्टरों से एक पत्र में अपील की है कि एंटीबायोटिक दवा लिखते समय उचित कारण का अनिवार्य रूप से उल्लेख करें। बता दें कि महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अंदर काम करती हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 18 Jan 2024 4:37:07

स्वास्थ्य मंत्रालय ने उठाया सख्त कदम, एंटीबायोटिक लिखते समय डॉक्टर को पर्ची पर बताना होगा कारण

नई दिल्ली। एंटीबायोटिक के बढ़ते उपयोग पर लगाम लगाने के लिए अब स्वास्थय विभाग ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। हमारे देश में लोग बिना जानकारी के एंटीबायोटिक का उपयोग करते हैं। दवाई विक्रेता भी स्वयं बिना डॉक्टर की पर्ची के इन दवाओं का विक्रय धड़ल्ले से करते हैं। इसे खाने का दुष्परिणाम क्या होता, इससे ज्यादातर लोग अंजान हैं। इस कारण हर वर्ष विश्व में कितनी मौतें होती है, हमारे स्वास्थ्य पर यह कितना बुरा असर डालता है, इस बारे में जानना बेहद जरूरी है। अब इस गंभीर मसले पर सरकार ने ध्यान देना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक डॉ. अतुल गोयल ने मेडिकल कॉलेजों के सभी डॉक्टरों से एक पत्र में अपील की है कि एंटीबायोटिक दवा लिखते समय उचित कारण का अनिवार्य रूप से उल्लेख करें। बता दें कि महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अंदर काम करती हैं।

दवाई दुकानदारों को भी नसीहत

एंटीबायोटिक को लेकर सरकार क्या कदम उठाने जा रही है इसे लेकर एक पत्र जारी हुआ है जिसमें न केवल डॉक्टर, बल्कि फार्मासिस्टों तक को नसीहत देते हुए कहा गया है कि "ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स नियमों की अनुसूची एच और एच1 को लागू करें और केवल वैध नुस्खे यानी प्रिस्क्रिप्शन देखने के बाद ही एंटीबायोटिक्स बेचें।

सरकार ने बताया कि एंटीबायोटिक विश्व के शीर्ष सार्वजनिक स्वास्थ्य खतरों में से एक है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी पत्र में कहा गया है, "अनुमान है कि वर्ष 2019 में 1.27 मिलियन वैश्विक मौत बैक्टीरिया एएमआर के कारण हुई है जबकि 4.95 मिलियन मौतें केवल दवा-प्रतिरोधी संक्रमणों से हुई।"

खतरनाक है लगातार सेवन

पत्र में बताया गया कि एंटीबायोटिक्स आधुनिक चिकित्सा के कई लाभों को खतरे में डालता है। यह प्रतिरोधी रोगाणुओं के कारण होने वाले संक्रमण की प्रभावी रोकथाम और इलाज को भी खतरे में डालता है, जिस वजह से लंबी बीमारी होती है और मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है।

मेडिकल कॉलेजों को अपील करते हुए पत्र में कहा गया कि ये कॉलेज न केवल देश में एक बड़े वर्ग के स्वास्थ्य का देखभाल करते हैं बल्कि डॉक्टरों की युवा पीढ़ी को भी तैयार करते हैं। आने वाली चुनौतियों से भी इन्हें ही निपटना होगा। इस कारण यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि डॉक्टर मेडिकल कॉलेजों में अगली पीढ़ी के डॉक्टरों के लिए एंटीबायोटिक्स का सही उपयोग करना इन्हें बताए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
लोहागढ़ फोर्ट हत्याकांड: कैसे रची गई केतन अग्रवाल की हत्या की साजिश? जानिए पूरे मामले की क्रमवार कहानी
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
मकान से लेकर मुफ्त इलाज तक, दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान; एक दिन में लिए गए दो फैसलों से लाखों परिवारों को राहत
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
बंगाल में सड़कों के नाम बदलने की तैयारी, सीएम शुभेंदु बोले- मुगल-पठान नामों वाली सड़कें नहीं रहेंगी
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा