न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Haryana News: पानीपत में ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर, तीन की मौत; 14 लोग घायल

एक निजी बस का चालक दलबीर सिंह UP के आजमगढ़, सुल्तानपुर और फैजाबाद से 40 से ज्यादा श्रमिकों को लेकर पंजाब के पटियाला जा रहा था

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 31 Jul 2021 11:07:39

Haryana News: पानीपत में ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर, तीन की मौत; 14 लोग घायल

हरियाणा (Haryana News) के पानीपत में श्रमिकों से भरी बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस GT रोड से सर्विस रोड पर आ गई। बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक ही मौके पर और दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि 14 लोग घायल हैं। घायलों में 6 की हालत गंभीर है। उन्हें रोहतक PGI रेफर किया गया है।

एक निजी बस का चालक दलबीर सिंह UP के आजमगढ़, सुल्तानपुर और फैजाबाद से 40 से ज्यादा श्रमिकों को लेकर पंजाब के पटियाला जा रहा था। शनिवार सुबह सवा 6 बजे वह पानीपत की GT रोड स्थित खादी आश्रम के सामने पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रहे लोड ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर के बाद बस डिवाइडर को तोड़ते हुए GT रोड से सर्विस रोड रप आ गई और ट्रक भी पलट गया।

haryana,panipat,truck collide with bus,accident news

टक्कर के बाद यात्रियों में चींख-पुकार मच गई। सर्विस रोड पर टहलने निकले लोगों ने यात्रियों को बाहर निकाला। एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर में एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान एक 12 साल की बच्ची और UP के कुशीनगर निवासी 18 साल के राहुल कुशवाहा की इलाज के दौरान मौत हो गई। 6 गंभीर रूप से घायलों को रोहकत PGI रेफर किया गया है।

ये हुए घायल

- सुल्तानपुर निवासी 19 वर्षीय आर्यन
- आजमगढ़ निवासी 40 वर्षीय भीम
- अंबेडकर नगर निवासी 35 पर्षीय शिवप्रसाद
- आजमगढ़ निवासी 50 वर्षीय कल्पनाथ
- फैजाबाद निवासी 41 वर्षीय भवानी प्रसाद
- सुल्तानपुर निवासी 57 वर्षीय राजाराम
- आजमगढ़ निवासी 36 वर्षीय चंद्रभान
- आजमगढ़ निवासी 60 वर्षीय राम बच्चन
- 30 वर्षीय शिवराम
- 15 वर्षीय दीपू
- 21 वर्षीय अर्जुन
- 22 वर्षीय फिदनाथ

बस चालक दलबीर सिंह का कहना है कि आगे चल रहे ऑटो चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिस कारण उन्हें भी ब्रेक लगाने पड़े। इसी दौरान ट्रक ने टक्कर मारी। वहीं, बस में सवार सुल्तानपुर के अमित का कुछ और ही कहना है। उन्होंने बताया कि पानीपत के खादी आश्रम पर दो सवारियों को उतारने के लिए चालक ने बस को GT रोड पर साइड में रोक लिया। एक सवारी उतर चुकी थी, जबकि दूसरी सवारी उतरने वाली थी। इसी बीच पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत