Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Haryana News: हरियाणा में नहीं लगेगा लॉकडाउन, मंत्री अनिल विज ने कहा - कोरोना से लड़ने के लिए हमारे पास पर्याप्त संसाधन

हरियाणा में लॉकडाउन नहीं लगेगा। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज फिर साफ कहा कि वे किसी भी तरह से लॉकडाउन लगाने के पक्ष में नहीं है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Apr 2021 1:46:52

Haryana News: हरियाणा में नहीं लगेगा लॉकडाउन, मंत्री अनिल विज ने कहा - कोरोना से लड़ने के लिए हमारे पास पर्याप्त संसाधन

हरियाणा में लॉकडाउन नहीं लगेगा। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज फिर साफ कहा कि वे किसी भी तरह से लॉकडाउन लगाने के पक्ष में नहीं है। आपको बता दे, हरियाणा में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे है। पिछले 24 घंटों में 3845 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। साथ ही पिछले 24 घंटे में कोरोना से 16 लोगों की मौत हो चुकी है। 16 लोगों की मौत के साथ राज्य में कोरोना से मरने वाले मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 3,298 हो गया है। अनिल विज चाहते है कि ज़िंदगी चलती भी रहे और ज़िंदगी बची भी रहे। इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों को आदेश दे दिए है कि कोरोना गाइडलाइन को सख्ती से लागू करें। इसके अलावा विज ने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए उनके पास पर्याप्त संसाधन हैं।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का कहना है कि हमारे पास संसाधनों की कोई कमी नही हैं। हमने कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए सभी अस्पतालों में पीपीई किट, मास्क, बेड, दवाइयों और स्टाफ की उचित व्यवस्था बारे अधिकारियों को निर्देश दे दिए थे। एपिडेमिक टेस्ट के तहत कोरोना मरीजों के लिए प्राइवेट अस्पतालों को प्रशासन एक्वायर को कह दिया गया है। वहीं अधिकारियों को कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन का आदेश दे दिया है।
लॉकडाउन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने फिर स्पष्ट कहा कि वे किसी भी हाल में ऐसा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि वे चाहते है कि ज़िंदगी भी चलती रहे और ज़िंदगी बची भी रहे। पॉलिटिकल रैली को लेकर विज ने स्पष्ट किया कि हमने रैली पर पूरी तरह से रोक नहीं लगाई है। जबकि भीड़ को लेकर सरकार पहले एडवाइजरी जारी कर चुकी है।

आउटडोर कार्यकम जिनमें राजनीतिक, सोशल, पारिवारिक कार्यक्रम में 500 लोगों के इकट्ठा होने का नोटिस जारी कर चुकी है। इनडोर में 200 लोगों और अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा इकट्ठे होने की अनुमति है। इसके अलावा सरकार इसके उल्लंघन करने पर सख्ती से निपटेगी। स्कूल 30 अप्रैल तक बंद

हरियाणा में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्राइमरी और मिडिल स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद रखने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर चिंता जाहिर की है। वहीं पहली से लेकर आठवीं तक के स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद रखने का ऐलान किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका