न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हर्षा रिछारिया को महाकुंभ में स्नान नहीं करने देंगे चाहे कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े: स्वामी आनंद स्वरूप

महाकुंभ में पहले अमृत स्नान के दौरान पेशवाई के रथ पर बैठने और अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया के विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Thu, 23 Jan 2025 11:10:56

हर्षा रिछारिया को महाकुंभ में स्नान नहीं करने देंगे चाहे कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े: स्वामी आनंद स्वरूप

महाकुंभ में पहले अमृत स्नान के दौरान पेशवाई के रथ पर बैठने और अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया के विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब हर्षा रिछारिया अखाड़ा परिषद के महंत रविंद्र पुरी के संरक्षण में आ गई हैं, लेकिन स्वामी आनंद स्वरूप ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उनका कहना है कि हर्षा को साधु वेश में महाकुंभ में स्नान करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, चाहे इसके लिए उन्हें कोई भी कीमत चुकानी पड़े।

भारत समाचार से बातचीत में स्वामी आनंद स्वरूप ने हर्षा रिछारिया के बारे में कहा, "हर्षा का अपना ग्लैमरस जीवन है, वह उसे जीने में स्वतंत्र हैं, लेकिन साधु वेश में महाकुंभ में स्नान करना उनके लिए उचित नहीं है।" उन्होंने यह भी कहा कि हर्षा को साधुओं का वस्त्र पहनने और उनके नाम पर काम करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। स्वामी आनंद स्वरूप ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें हर्षा से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन कैलाशानंद के बारे में उनके विचार अलग हैं। उनका मानना है कि अगर कैलाशानंद ने हर्षा को संरक्षण न दिया होता, तो वह इतनी विवादास्पद बातें नहीं करतीं।

हर्षा को साधु वेश में स्नान नहीं करने देंगे

हर्षा रिछारिया के महाकुंभ में पुनः लौटने पर स्वामी आनंद स्वरूप ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हर्षा पहले महाकुंभ से चली गई थी, लेकिन उसे फिर से बुलाया गया। इस बार रविंद्र पुरी जी ने उसे बुलाया और कहा कि आओ देखते हैं कौन क्या कर लेता है तुम्हारा? स्वामी आनंद स्वरूप ने सवाल उठाया कि एक महिला के लिए अखाड़ा इतना परेशान क्यों हो रहा है? उन्होंने कहा कि अखाड़ों को अपनी मर्यादा, समृद्धि और प्रतिष्ठा की चिंता करनी चाहिए, लेकिन यह क्या मामला है कि एक महिला के पीछे इतने सवाल उठाए जा रहे हैं, जैसे वह अमृत स्नान करने से किसी को मुक्ति दे सकती है।

स्वामी ने स्पष्ट रूप से कहा कि वह अडिग हैं कि हर्षा को साधु वेश में स्नान करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, चाहे इसके लिए उन्हें कोई भी कीमत चुकानी पड़े।

गौरतलब है कि हर्षा रिछारिया अब अखाड़ा परिषद के महंत रविंद्र पुरी के संरक्षण में आ गई हैं। हर्षा ने महंत रविंद्र पुरी को अपने पिता के समान बताया और यह घोषणा की कि वह फिर से शाही रथ पर बैठकर अमृत स्नान करेंगी। हालांकि, स्वामी आनंद स्वरूप लगातार हर्षा पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि कई साध्वियां महाकुंभ में आकर ज्ञान प्राप्त कर रही हैं और ध्यान में लगी हैं, लेकिन हर्षा केवल स्वांग रचने और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ढोंग कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
फ्लाईदुबई के हीरो पायलट स्मित मच्छार दुबई एयरलिफ्ट, सऊदी अरब के तबुक में चल रहा था इलाज
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
फ्लाईदुबई के भारतीय पायलट पर चाकू नहीं कुल्हाड़ी से हुआ था हमला?, कॉकपिट में रखी थी क्रैश ऐक्स
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
तमिलनाडु में बदलने लगा सियासी समीकरण? PMK की TVK से बढ़ी नजदीकी, BJP के लिए बढ़ी चुनौती
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
फ्लाईदुबई की कॉकपिट में आखिर क्या हुआ था? UAE ने दिए जांच के आदेश, आतंकवादी साजिश समेत इन सवालों की होगी पड़ताल
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाई धूम, 50 करोड़ की ओपनिंग के करीब अजय देवगन की फिल्म!
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
Xiaomi 17T खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने फिर बढ़ाई कीमत; अब 74,999 रुपये तक पहुंचा दाम
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल