Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वैक्सीन की कमी: स्वास्थ्य मंत्री ने पेश किए स्टॉक के आंकड़े, कहा - राज्यों का विरोध पूरी तरह निराधार

कोविड-19 वैक्सीन डोज के आवंटन के आधार पर महाराष्ट्र और राजस्थान शीर्ष 3 में से दो राज्य हैं। दोनों गैर-बीजेपी शासन वाले राज्य हैं।'

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 09 Apr 2021 9:29:51

वैक्सीन की कमी:  स्वास्थ्य मंत्री ने पेश किए स्टॉक के आंकड़े, कहा -  राज्यों का विरोध पूरी तरह निराधार

कोरोना महामारी (Corona Pendemic) का संक्रमण फिर तेजी से फैल रहा है। इस बीच कई राज्य वैक्सीन की कमी की बात कर रहे। ऐसे में कोरोना वैक्सीन की कमी को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों के बीत खींचतान शुरू हो गई है। वैक्सीन को लेकर बढ़ते विवाद के चलते गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने वैक्सीन की कमी की शिकायत करने वाले राज्यों को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा वैक्सीन की कमी की शिकायतें पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने कहा केंद्र के पास अब 2.4 करोड़ स्टॉक में हैं और 4.3 करोड़ वैक्सीन प्राप्त की जानी हैं। उन्होंने यह साफ किया है कि सभी राज्यों के लिए पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध है। केंद्रीय मंत्री ने कहा 'कुछ राज्यों का केंद्र सरकार के पक्षपात को लेकर विरोध करना महज एक दिखावा है। यह अपनी अक्षमता छिपाने का प्रयास है। कोविड-19 वैक्सीन डोज के आवंटन के आधार पर महाराष्ट्र और राजस्थान शीर्ष 3 में से दो राज्य हैं। दोनों गैर-बीजेपी शासन वाले राज्य हैं।'

उन्होंने बताया कि अब तक कुल 9 करोड़ से ज्यादा डोज लगाए जा चुके हैं। वहीं, 4.3 करोड़ से ज्यादा की राज्यों को डिलीवरी होनी है। उन्होंने सवाल उठाया 'अब कमी का सवाल कहां उठता है। हम लगातार सप्लाई की निगरानी कर रहे हैं और उसे बेहतर कर रहे हैं।' बुधवार को वर्धन ने महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों पर अपनी 'असफलता' छिपाने और वैक्सीन की मांग कर लोगों के बीच डर फैलाने के आरोप लगाए हैं।

आपको बता दे, वैक्सीन की शॉर्टेज को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने केंद्र सरकार पर भेदभाद का आरोप लगाया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने आरोप लगाया कि हमें हफ्ते में सिर्फ 17 लाख कोरोना वैक्सीन की डोज मिली है, जबकि यूपी को 48 लाख, एमपी को 40 लाख और गुजरात को 30 लाख वैक्सीन डोज दी गई है। टोपे ने कहा कि मैंने केंद्र के भेदभाव के बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन से बात की है, हमारे यहां सबसे अधिक केस है, सबसे ज्यादा आबादी है और 57 हजार से अधिक मौतें हुई हैं, बावजूद इसके भेदभाव किया जा रहा है, मेरी शिकायत पर हर्षवर्धन ने कहा कि मैं देखता हूं और इसको सही कराता हूं।
26 प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर पर रोका टीकाकरण

उधर, वैक्सीन की कमी के चलते मुंबई में 72 में से 26 प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर पर टीकाकरण रोक दिया गया है। राज्य सरकार के मुताबिक अब महाराष्ट्र में केवल एक से दो दिन के ही डोज बचे हैं। कोविड-19 के मामलों में तेज वृद्धि के बीच बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने दावा किया है कि गुरुवार को टीके की कमी के कारण मुंबई के 25 निजी अस्पतालों में लोगों को टीके की खुराक नहीं दी जा सकी। मुंबई में कुल 120 टीकाकरण केंद्र चलाए जा रहे हैं इनमें से 49 का संचालन महाराष्ट्र सरकार और बीएमसी कर रहा है। बयान में कहा गया कि इन केद्रों पर हर दिन 40,000 से 50,000 लोगों को टीके की खुराकें दी जाती हैं। 24 घंटे में रिकॉर्ड 1.31 लाख से ज्यादा मरीज मिले

आपको बता दे, देश में कोरोना के मरीज हर दिन बढ़ते जा रहे है। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 1 लाख 31 हजार 878 लोग संक्रमित पाए गए। पिछले साल वायरस के शुरू होने से लेकर अब तक एक दिन के अंदर मिले मरीजों की ये संख्या सबसे अधिक है। इसके पहले बुधवार को देश में सबसे ज्यादा 1 लाख 26 हजार 276 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। देश में मरीजों के मिलने की रफ्तार भी बढ़कर 9.21% हो गई है। मतलब अब हर 100 लोग में 9 कोरोना से संक्रमित पाए जा रहे हैं। तीन हफ्ते पहले यानी 11 से 17 मार्च के बीच मरीजों के मिलने की रफ्तार 3.11%, 18 से 24 मार्च के बीच 4.46% और 25 से 31 मार्च के बीच 6.04% की रफ्तार से देश में कोरोना मरीज बढ़ रहे थे।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज मिल रहे है। यहां गुरुवार को 56,286 नए मरीज मिले। 36,130 मरीज ठीक हुए और 376 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 32.29 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 26.49 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 57,028 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 5.21 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका