न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर-गुवाहाटी रेल हादसा: अब तक 9 लोगों की मौत, 45 घायल

पश्चिम बंगाल में बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस हादेस में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 45 लोगों का इलाज चल रहा हैं। दरअसल, गुरुवार को प बंगाल के जलपाईगुड़ी में बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इनमें से कुछ पलट भी गए थे। घायलों में 7 लोग NBMCH, 7 मेनगरी आरएच और 28 को जलपाईगुड़ी एसएसएच अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 14 Jan 2022 9:40:13

बीकानेर-गुवाहाटी रेल हादसा:  अब तक 9 लोगों की मौत, 45 घायल

पश्चिम बंगाल में बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस हादेस में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 45 लोगों का इलाज चल रहा हैं। दरअसल, गुरुवार को प बंगाल के जलपाईगुड़ी में बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इनमें से कुछ पलट भी गए थे। घायलों में 7 लोग NBMCH, 7 मेनगरी आरएच और 28 को जलपाईगुड़ी एसएसएच अस्पताल में भर्ती किया गया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। साथ ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी घटना को लेकर रेल मंत्री से चर्चा कर चुके हैं। रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। जबकि गंभीर घायलों को 1 लाख रुपए और कम जख्मी यात्रियों को 25000 रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के प्रवक्ता के मुताबिक, यह हादसा शाम 5 बजे अलीपुरद्वार मंडल में हुआ। जलपाईगुड़ी जिलाधिकारी मौमिता गोदारा बसु ने बताया कि इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो गई। 5 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। जबकि 2 लोगों की मौत अस्पताल में हुई। उन्होंने बताया कि 45 लोग जख्मी हैं। उनमें से कुछ की हालत गंभीर है। ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज मयनागुड़ी और जलपाईगुड़ी के अस्पताल में चल रहा है। रेलवे ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। रेलवे के मुताबिक, रेस्क्यू अभियान पूरा हो चुका है।

हादसे के वक्त ट्रेन पर 1,053 यात्री सवार थे। स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर जीपी सिंह ने कहा, फंसे हुए यात्रियों को दूसरी ट्रेन से गुवाहाटी लाया जा रहा है। उधर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस हादसे के बारे में जानकारी दी। ममता बनर्जी पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग बैठक में मौजूद थी। इस दौरान उन्होंने पीएम को रेल हादसे की जानकारी दी।

इसके बाद पीएम दी ने ट्वीट कर कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और हादसे की जानकारी ली। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।

9 ट्रेनों का रूट डायवर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी

रेलवे ट्रैक पर हादसे के चलते 9 ट्रेनों को वैकल्पिक रूट से डायवर्ट किया गया है। इनमें गुवाहाटी-हावड़ा सराय एक्सप्रेस (12346 ), कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस(12505), कामाख्या-एलटीटी एसी एक्सप्रेस (12520), गुवाहाटी-बाड़मेर एक्सप्रेस (15632), नई दिल्ली-अगरतला तेजस राजधानी एक्सप्रेस (20502), सियालदह-अगरतला कंचनजंघा एक्सप्रेस (13173), लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस (15910), त्रिवेंद्रम-सिलचर एक्सप्रेस (12507) और नई दिल्ली-गुवाहाटी एक्सप्रेस (22450) शामिल हैं।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे घटना की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर एक्टिव कर दिया है। इन नंबरों पर कॉल करके परिजन अपने-अपने लोगों की स्थिति जान सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर हैं: गुवाहाटी: 03612731622/23, कटिहार: 06452230692, 9002041952, 9608815880 न्यू जलपाईगुड़ी: 9002041951, 9002041955, अलीपुरद्वार: 03564234206/234216/255190।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत