न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: स्कूल परिसर के 100 मीटर भीतर गुटका, बीड़ी और सिगरेट की बिक्री पर रोक, दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई संभव

जिला शिक्षा अधिकारी मंजू शर्मा ने सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी करके कहा है कि स्कूलों के पास बीड़ी, गुटका और अन्य नशीली वस्तुएं बेचने वाले दुकानदारों को बख्शा नहीं जाए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 08 Feb 2025 1:59:14

जयपुर: स्कूल परिसर के 100 मीटर भीतर गुटका, बीड़ी और सिगरेट की बिक्री पर रोक, दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई संभव

जयपुर। जिला शिक्षा अधिकारी मंजू शर्मा ने सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी करके कहा है कि स्कूलों के पास बीड़ी, गुटका और अन्य नशीली वस्तुएं बेचने वाले दुकानदारों को बख्शा नहीं जाए। उन्हें स्कूलों के इन वस्तुओं की बिक्री न करने के लिए पाबन्द किया जाए। जिला शिक्षा अधिकारी मंजू शर्मा ने यह आदेश जिला कलेक्टर के निर्देश पर जारी किए हैं।

इन आदेशों के साथ लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और संस्था प्रधानों को विपरीत स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराए जाने की चेतावनी भी दी है।

नशीली वस्तुएं स्कूलों के छात्रों की पहुंच से दूर रखने और छात्रों में बीड़ी, गुटका, तंबाकू, सिगरेट जैसे उत्पादों के उपयोग की प्रवृत्ति न बनने देने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। इस संबंध में माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों में कहा गया है कि अगर विद्यालय के परिसर से 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों और अन्य नशीली वस्तुओं की बिक्री की जा रही है, तो ऐसे दुकानदारों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई जाए। इसके साथ ही रिपोर्ट की एक प्रति जिला शिक्षा अधिकारी तक भी पहुंचाई जाए, ताकि यह रिपोर्ट जिला कलेक्टर को भेजी जा सके।

आदेश को गंभीरता से लेने की चेतावनी

यदि संस्था प्रधानों और ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों ने यह कदम नहीं उठाया और मेडिकल विभाग या पुलिस प्रशासन ने ऐसी दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की, तो संस्था प्रधानों को लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसलिए, सभी संबंधित अधिकारियों और संस्था प्रधानों को आदेश को गंभीरता से लेते हुए सभी संबंधित जानकारी एकत्र करने और रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जिला कलेक्टर को रिपोर्ट दी जा सके। ज्ञातव्य है कि इस कार्य की निगरानी जिला कलेक्टर खुद कर रहे हैं, इसलिए, सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और संस्था प्रधानों को इस आदेश को गंभीरता से लेने की चेतावनी दी गई है। लापरवाही बरतने पर विपरीत स्थिति के लिए संस्था प्रधान ही जिम्मेदार होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
गुरुग्राम बाइकर सिया केस में बड़ा अपडेट, कल्याण बैंसला गिरफ्तार, FIR में धारा 109 भी जोड़ी गई
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल