न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Suat News: वैक्सीन लगी नहीं, जारी हो गया वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट

गुजरात के सूरत शहर में कम से कम तीन लोगों को कोविड-19 टीका लगाए बगैर ही उन्हें वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट थमा दिया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Mar 2021 2:46:08

Suat News: वैक्सीन लगी नहीं, जारी हो गया वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट

गुजरात के सूरत शहर में कम से कम तीन लोगों को कोविड-19 टीका लगाए बगैर ही उन्हें वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट थमा दिया गया। मामले को लेकर जब सवाल उठे तो अधिकारियों ने इसे तकनीकी खराबी का नतीजा बता दिया। स्थानीय निकाय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस गलती के लिए टेक्निकल फॉल्ट जिम्मेदार हैं।

पंदेसरा के रहने वाले अनूप सिंह ने बताया कि उनके पिता हरभान सिंह को कोरोना वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र जारी हो गया है, जबकि उन्हें टीका लगना अभी बाकी है। सिंह ने कहा, 'पिछले बुधवार को मैंने अपने पिता के टीकाकरण के लिए 13 मार्च को बारमोली शहरी स्वास्थ्य केन्द्र से समय लिया, लेकिन हम टीका नहीं लगवा सके क्योंकि वह शहर से बाहर थे। इसके बावजूद हमें उस तारीख पर टीकाकरण का प्रमाण पत्र मिल गया है।'

स्थानीय निकाय सूत्रों ने बताया कि एक अन्य परिवार के दो लोगों को भी 13 मार्च को टीका लगना था, लेकिन उन्हें भी बिना टीकाकरण के प्रमाणपत्र मिल गया है। नगर उपायुक्त (स्वास्थ्य) डॉक्टर आशीष नायक ने बताया, 'हम आईटी विभाग से इस बारे में बात कर इसका समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं।'

उन्होंने कहा, 'मेडिकल रिकॉर्ड के अनुसार इन लोगों को टीका नहीं लगा है लेकिन उन्हें प्रमाणपत्र मिल गया है। इसका मतलब है कि कुछ तकनीकी खामी है, हम उसे ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं।'

गुजरात के चार शहरों में नाईट कर्फ्यू

गुजरात में कोरोना मामलों में एक बार फिर से उछाल आया है। मामले बढ़ने से राज्य सरकार चिंता मैं है, ऐसे में अब सरकार ने मंगलवार को राज्य के चार प्रमुख शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया है। यह नाइट कर्फ्यू 17 मार्च से 31 मार्च तक अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट में, रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। हालांकि इन शहरों में नाइट कर्फ्यू पहले रात में 12 बजे से लागू था। गुजरात सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राज्य सरकार ने कोरोनो वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। यह प्रतिबंध 31 मार्च तक लागू रहेगा। बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए अहमदाबाद नगर निगम ने शहर के आठ वार्डों में भोजनालयों, रेस्तरां और मॉल को रात 10 बजे तक हर हाल में बंद करने के निर्देश जारी किए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?