न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात: सड़क किनारे सो रहे 10 लोगों को बेकाबू ट्रक ने कुचला, आठ की मौके पर मौत

गुजरात के अमरेली में सोमवार को सड़क किनारे सो रहे करीब 10 मजदूरों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में 8 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 09 Aug 2021 9:44:05

गुजरात: सड़क किनारे सो रहे 10 लोगों को बेकाबू ट्रक ने कुचला, आठ की मौके पर मौत

गुजरात (Gujarat) के अमरेली में सोमवार को सड़क किनारे सो रहे करीब 10 मजदूरों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में 8 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। यह हादसा तड़के तीन बजे हुआ। हादसे के बाद इलाके में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को शक है कि ड्राइवर शराब पीकर ट्रक चला रहा था, जिसकी वजह से यह भीषण हादसा हुआ है।

गुजरात: सड़क किनारे सो रहे 10 लोगों को बेकाबू ट्रक ने कुचला, आठ की मौके पर मौत

मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने हादसे पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया 'अमरेली जिले के सावरकुंडला के बरदा गांव के पास हुए दर्दनाक हादसे से दुखी हूं। हादसे के शिकार लोगों को तत्काल और उचित मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार हादसे में जान गंवाने वालों के पीड़ितों को 4 लाख रुपये की सहायता प्रदान करेगी। प्रार्थना है कि प्रभु मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें। ऊं शांति।'

मुख्यमंत्री रुपाणी ने हादसे की जांच के आदेश भी दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि कलेक्टर अमरेली को तत्काल पूरी घटना की जांच कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज

मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी

बच्चों में क्यों तेजी से बढ़ रहे सफेद दाग के मामले? किन हिस्सों पर सबसे पहले दिखते हैं शुरुआती संकेत, जानें डॉक्टर की राय

‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान

पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?

दिल्ली अग्निकांड के बाद सख्त हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, विभागों को दिए व्यापक सुरक्षा जांच के निर्देश

'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को

सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के क्या फायदे हैं? जानिए सेहत पर इसका असर

पाकिस्तान, चीन और नेपाल में सस्ता हुआ पेट्रोल, भारत में कीमतें जस की तस; कब घटेंगे दाम?

कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज

5 जुलाई को शादी की चर्चा के बीच सुर्खियों में गौरी स्प्रैट, जानिए उम्र, करियर और आमिर से उनका रिश्ता

दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन

अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान

टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह