न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : जो डिग्री चाहिए वो देते थे बिहार के ये 3 युवक, कार में चला रखी थी यूनिवर्सिटी, हुए गिरफ्तार

राजस्थान के अलवर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं जहां बिहार के ये 3 युवकों ने कार में ही यूनिवर्सिटी चला रखी थी जो फर्जी डिग्री देने का काम करते थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 30 Jan 2022 9:43:00

अलवर : जो डिग्री चाहिए वो देते थे बिहार के ये 3 युवक, कार में चला रखी थी यूनिवर्सिटी, हुए गिरफ्तार

राजस्थान के अलवर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं जहां बिहार के ये 3 युवकों ने कार में ही यूनिवर्सिटी चला रखी थी जो फर्जी डिग्री देने का काम करते थे। अलवर एनईबी पुलिस ने शनिवार को सुधीर कुमार यादव निवासी शाहजहापुर, सुजीत कुमार निवासी पूर्णिया, सचिन कुमार निवासी कृष्णा कॉलोनी बिहार को गिरफ्तार किया है। युवकों से बरामद कार में एडमिशन फॉर्म से लेकर एग्जाम की आंसर शीट, डिग्री, डिप्लोमा सहित अधिकारियों की मुहर मिली है। डायरियों में पैसे लेकर डिग्री बांटने का हिसाब मिला है। खुलासे के बाद भी पुलिस यूनिवर्सिटी के नाम नहीं बता रही। केवल चूरू की यूनिवर्सिटी का नाम बताया। बाकी अलवर सहित अन्य यूनिवर्सिटी के नाम बताने से पुलिस बचती रही। कार्रवाई के बाद पुलिस ने युवाओं को सुझाव भी दिया कि फर्जीवाड़ा करने वालों के चक्कर में नहीं आएं। फर्जी दस्तावेज से लगी नौकरी भी हाथ से चली जाती है।

युवकों ने कहा कि उनका अलवर सहित प्रदेश व देश की कई प्राइवेट यूनिवर्सिटी में टाइअप है। वे हाथों हाथ डिग्री व डिप्लोमा देने के बाद संबंधित यूनिवर्सिटी में कागजों की पूर्ति करते हैं। ताकि रिकॉर्ड अपडेट हो सके। युवकों ने बताया कि वे BSC, BBA, BCOM, PGDCA, MCA, DED, पॉलिटेक्निक व लाइब्रेरियन सहित अनेक तरह की डिग्री व डिप्लोमा देते हैं। पैसे लेने के तुरंत बाद वहीं पर आंसर शीट भरा लेते हैं, फिर रिकॉर्ड यूनिवर्सिटी में जमा करा देते हैं। ताकि कभी कोई रिकॉर्ड मिलान हो जाए तो फर्जी नहीं लगे। ये लोग यूनिवर्सिटी में रिकॉर्ड अपडेट बाद में करते हैं। इससे मतलब निकाला जा रहा है कि युवकों की निजी यूनिवर्सिटी के साथ मिलीभगत है।

पुलिस को आरोपियों के पास से विभिन्न यूनिवर्सिटी की 439 आंसर शीट, 850 खाली आंसर शीट, 93 भरे हुए माइग्रेशन प्रमाण- पत्र, 41 कॉलेज प्रमाण- पत्र, टीसी व 91 मार्कशीट, 26 प्रोविजनल सर्टिफिकेट, 4 खाली प्रोविजनल सर्टिफिकेट, 118 खाली माइग्रेशन प्रमाण- पत्र, 37 खाली एप्लिकेशन फॉर्म, 18 ओपीजेएस यूनिवर्सिटी चूरू के लेटर हेड, 3 खाली एफिडेविड, 5 खाली नोड्यूज सर्टिफिकेट, 5 नोड्यूज प्रमाण- पत्र भरे हुए, 22 फीस रसीद, 10 एटीएम, 7 क्रेडिट कार्ड, 1 लैपटॉप, एक टेबलेट, हिसाब की चार डायरियां, 4 मुहर मिली है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रोटेस्ट के बीच झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन; JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार
प्रोटेस्ट के बीच झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन; JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार
AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले
AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले
TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह
TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह
PM मोदी से मिलीं सुप्रिया सुले, NCP के 8 सांसद भी रहे मौजूद; परिसीमन बिल को लेकर बढ़ीं सियासी चर्चाएं
PM मोदी से मिलीं सुप्रिया सुले, NCP के 8 सांसद भी रहे मौजूद; परिसीमन बिल को लेकर बढ़ीं सियासी चर्चाएं
छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार, रिजिजू बोले- ‘विपक्ष को सुनना होगा गृह मंत्री का जवाब’
छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार, रिजिजू बोले- ‘विपक्ष को सुनना होगा गृह मंत्री का जवाब’
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में 325 ‘लोकतंत्र सेनानियों’ को मिलेगी 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, इमरजेंसी से जुड़ा है मामला
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में 325 ‘लोकतंत्र सेनानियों’ को मिलेगी 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, इमरजेंसी से जुड़ा है मामला
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा
Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन