Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बाड़मेर : तेज रफ्तार पिकअप ने मारी बाइक पर स्कूल जा रहे भाई-बहिन को टक्कर, किशोर की मौत

बाड़मेर के समीपवर्ती नवड़िया-डाबली सड़क मार्ग पर मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ जिसमें एक किशोर की मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 07 Apr 2021 1:34:37

बाड़मेर : तेज रफ्तार पिकअप ने मारी बाइक पर स्कूल जा रहे भाई-बहिन को टक्कर, किशोर की मौत

बाड़मेर के समीपवर्ती नवड़िया-डाबली सड़क मार्ग पर मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ जिसमें एक किशोर की मौत हो गई। यहां बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रहे भाई-बहिन को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी जिसमें भाई की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि बहिन घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद बालिका को बालोतरा रेफर किया गया। वहीं किशोर के शव को सिवाना की मोर्चरी भिजवाया गया। सूचना पर हैड कांस्टेबल रामाराम, कांस्टेबल चंपालाल, पादरू चौकी कांस्टेबल देदाराम, महेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लिया।
जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह करीब 7 बजे कालूराम (16) पुत्र शंकरराम राजपुरोहित अपनी बहिन गुलाब (12) के साथ बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रहा था। रास्ते में नवड़िया-डाबली सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रहे दूध भरे पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार दोनों भाई-बहिन उछलकर सड़क किनारे गिर गए। सिर में चोट लगने से किशोर की मौके पर ही माैत हो गई। वहीं बालिका घायल हो गई। जिसे ग्रामीणों की मदद से पादरु पीएचसी पहुंचाया गया। सिवाना प्रधान मुकनसिंह राजपुरोहित सहित जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल पहुंचकर हादसे के बारे में जानकारी ली। वहीं शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। दोनों ही भाई-बहिन राउप्रावि नवोड़िया बेरा पादरु में पढ़ते थे। घटना की जानकारी पर प्रधान मुकनसिंह राजपुरोहित, सरपंच प्रतिनिधि जब्बरसिंह काकू, सोहनलाल विश्नोई, जब्बरसिंह राजपुरोहित सहित राजपुरोहित समाज के लोग बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका