न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डूंगरपुर : घर से 500 मीटर दूर पेड़ से लटकी मिली नाबालिग की लाश, हत्या कर फंदे से लटकाया

डूंगरपुर के आडीवाट गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं जहां घर से रहस्यमय तरीके से लापता हुई नाबालिग लड़की की लाश घर से 500 मीटर दूर पेड़ से लटकी मिली। नाबालिग की लाश खून से लथपथ थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 03 Jan 2022 6:42:27

डूंगरपुर : घर से 500 मीटर दूर पेड़ से लटकी मिली नाबालिग की लाश, हत्या कर फंदे से लटकाया

डूंगरपुर के आडीवाट गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं जहां घर से रहस्यमय तरीके से लापता हुई नाबालिग लड़की की लाश घर से 500 मीटर दूर पेड़ से लटकी मिली। नाबालिग की लाश खून से लथपथ थी। मृतका की पहचान 17 वर्षीय मोनिका के रूप में हुई हैं। उसके सिर और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से पग मार्क, कपड़ों से कई तरह के सबूत जुटाए। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि धारदार हथियार से वार कर किशोरी की हत्या की गई और इसके बाद शव को फंदे से लटकाया गया। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं।

थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि मोनिका उर्फ मनु (17) पुत्री वीरमल सागवाडा के चौकी फला जेठाणा की रहने वाली थी। वह एक निजी कंपनी में अपने भाई राकेश के साथ काम करती थी। रविवार शाम को मोनिका और उसका भाई राकेश कंपनी से काम कर घर लौटे। घर पहुंचते ही मोनिका ने खाना बनाया। खाना खाने के बाद भाई राकेश कंपनी में ओवर टाइम करने चला गया। बड़ा भाई सोहन लाल अपनी मां बबली को लिम्बोड गांव लेने गया था।

रात करीब साढ़े आठ बजे मां-बेटा घर लौटे तो मोनिका नहीं मिली। घर के आसपास, पड़ोसियों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका। रातभर परिवार मोनिका की तलाश में जुटा रहा। सुबह करीब 8 बजे मोनिका की तलाश करते हुए उसका भाई राकेश घर से आधा किलोमीटर दूर आडीवाट गांव पहुंचा। वहां एक खेत में लगे पेड़ से मोनिका का शव कपड़े के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने का पता चलने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्‌ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हॉस्पिटल की मोर्चरी भिजवाया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट