न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चूरू : रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला प्रेमी-प्रेमिका का शव, ट्रेन के आगे कूद दी जान

मंगलवार सुबह चूरू के रतनगढ़ में एक वीभत्स नजारा देखने को मिला जिससे इलाके में सनसनी मच गई। यहां सुबह युवक-युवती के क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर मिले।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 13 Apr 2021 8:00:54

चूरू : रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला प्रेमी-प्रेमिका का शव, ट्रेन के आगे कूद दी जान

मंगलवार सुबह चूरू के रतनगढ़ में एक वीभत्स नजारा देखने को मिला जिससे इलाके में सनसनी मच गई। यहां सुबह युवक-युवती के क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया। एएसआई कुशलाराम ने बताया कि अभी तक इस प्रकरण में परिजनों के बयान नहीं हुए हैं। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है है। शुरुआती जांच में परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच दोस्ती थी। लेकिन अगर उनके बीच अफेयर भी था तो उन्होंने सुसाइड क्यों किया। इसका पता लगाया जा रहा है। घटना चूरू फाटक से डेढ़ किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक की है। पुलिस ने युवक के भाई सुनील कुमार और युवती के चाचा परमेश्वरलाल की रिपोर्ट पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

चूरू के रतनगढ़ में मंगलवार सुबह युवक-युवती के क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर मिले। मृतक युवती की शिनाख्त करिश्मा (18) के रूप में हुई है। वह वार्ड-23 में परिवार के साथ रहती थी। वहीं, मृतक युवक की शिनाख्त रोहिताश (22) के रूप में हुई है। वह वार्ड-26 में परिवार के साथ रहता था। दोनों के शव एक ही रेलवे ट्रैक पर पास-पास मिले। जहां शव मिले वहां पास में एक बाइक भी खड़ी थी। दोनों के शव रतनगढ़ से चूरू जाने वाले रेलवे ट्रैक पर मिले। पुलिस का मानना है कि दोनों ने प्रेम प्रसंग के चलते ये कदम उठाया है।

परिजनों से पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि दोनों देर रात को घर से चुपचाप निकले थे। परिजनों को सुबह उनके गायब होने का पता चला। फिर कुछ देर में सुसाइड की खबर मिल गई। युवक बाइक में युवती को बैठाकर लाया था। फिर दोनों ने वहां एक साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस को लिखित में पोस्टमार्टम नहीं करवाने का निवेदन किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों के शव बिना पोस्टमार्टम के परिजनों के सुपुर्द कर दिए।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
UAE के फुजैराह तेल टर्मिनल पर ईरान का हमला, कुवैत एयरपोर्ट को भी बनाया निशाना
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
'लिक्विड पेट्रोलियम गैस नहीं बल्कि…', अखिलेश यादव ने LPG को दिया नया नाम
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
कॉफी में नींबू मिलाकर पीने से पिघलता है फैट? जानिए कितना सच है यह वायरल नुस्खा
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
'द केरला स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस जलवा, 16वें दिन भी दर्शकों की उमड़ी भीड़
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
1 कटोरी दही खाने के अद्भुत फायदे, जानें कब और कैसे मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
संतरे के छिलकों से ऐसे बनाएं असरदार फेस पैक, त्वचा में आएगा नेचुरल निखार
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में बड़ी गिरावट, 25 हजार रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
चाय-कॉफी की जगह इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं सुबह की आदत, बेजान त्वचा में लौट आएगा नेचुरल ग्लो
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
SBI की एफडी में ₹2 लाख जमा कर कमा सकते हैं ₹1,05,983 तक का तय ब्याज, सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
केले को जल्दी गलने और काला पड़ने से बचाने के आसान उपाय, हफ्तों तक रहेंगे ताजे
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
मुल्तानी मिट्टी पाउडर या पत्थर, ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा है बेहतर?
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पपीता कैसे करें इस्तेमाल, नैचुरल फेस पैक बनाने का आसान तरीका
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
मीठे पानी वाला नारियल कैसे पहचानें? रंग और कुछ आसान टिप्स से खरीदते वक्त करें सही चुनाव
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी
बिना चीनी के बनाएं स्वादिष्ट मलाईदार लस्सी, हेल्दी ड्रिंक की आसान रेसिपी