न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत ने केंद्र पर साधा निशाना, लोगों से की सहयोग की अपील

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों से अपील की हैं कि इस लॉकडाउन में सहयोग देकर इसे सफल बनाए ताकि संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सकें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 08 May 2021 8:38:39

लॉकडाउन को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत ने केंद्र पर साधा निशाना, लोगों से की सहयोग की अपील

राजस्थान में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए 10 मई से 24 मई तक के लिए सख्त लॉकडाउन लगाया हैं जिसमें शादी-समारोह के साथ रोडवेज बसों को भी बंद कर दिया गया हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों से अपील की हैं कि इस लॉकडाउन में सहयोग देकर इसे सफल बनाए ताकि संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सकें। इसी के साथ ही गहलोत ने देशव्यापी कड़े लॉकडाउन की पैरवी करते हुए केंद्र पर निशाना साधा हैं कि राज्यों की जगह केेंद्र के स्तर से लॉकडाउन की घोषणा होनी चाहिए थी। साथ ही अलग अलग राज्यों के अपने स्तर पर लॉकडाउन लगाने से बेहतर आपसी कॉर्डिनेशन नहीं होने का मुद्दा भी उठाया है।

गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा- संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन की पहले से अधिक आवश्यकता अभी है। मेरी राय है कि पिछले अनुभव के आधार पर यह फैसला केंद्र सरकार के स्तर पर होना चाहिए था जिससे मजदूरों सहित आम लोगों को कम से कम तकलीफ हो और साथ में राज्यों के बीच बेहतर समन्वय हो सके। गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा- आज तमिलनाडू, केरल, महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक, दिल्ली समेत कई राज्य एक के बाद एक लॉकडाउन लगाते जा रहे हैं। कई राज्य दूसरे राज्यों के नागरिकों की एंट्री बन्द कर रहे हैं। हमने भी सोमवार से प्रदेश में सख्त लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। देखा जा रहा है कि इस बार ग्रामीण क्षेत्रों, युवाओं में कोविड का संक्रमण तेज गति से फैल रहा है।

सीएम ने लोगों से की लॉकडाउन में सहयोग की अपील

सीएम अशोक गहलोत ने सोमवार से लागू हो रहे लॉकडाउन के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है। गहलोत ने लिखा- इस संक्रमण को काबू करने के लिए सोमवार से प्रदेशभर में 15 दिन के लिए सख्त लॉकडाउन लागू रहेगा। हम सभी का यह कर्तव्य बनता है कि हम अपना नागरिक धर्म निभाएं और इस लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें जिससे राजस्थान को कोविड संक्रमण से बचाया जा सके। अभी तक आपके सहयोग राजस्थान अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर स्थिति में है। अगर आप सभी सरकार का साथ देंगे तो हम सब मिलकर जल्द से जल्द कोरोना को हरा पाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल