न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नए आबकारी मंत्री ने राजस्थान में शराबबंदी करने से साफ किया मना, बोले- जहरीली से अच्छा है सरकारी शराब पीएं

पदभार ग्रहण करते हुए परसादी लाल मीणा ने शराबबंदी के एक सवाल के जवाब में कहा कि राजस्थान में शराबबंदी नहीं होगी। उन्होंने बिहार के पटना में हुई मौतों का जिक्र करते हुए कहा कि वहां जहरीली शराब पीने से जो इतनी बड़ी घटना घटी है, उससे अच्छा है लोग सरकारी सिस्टम से खरीदकर शराब पी लें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 24 Nov 2021 5:50:00

नए आबकारी मंत्री ने राजस्थान में शराबबंदी करने से साफ किया मना, बोले- जहरीली से अच्छा है सरकारी शराब पीएं

राजस्थान में मंत्रिमंडल के पुनर्गठन के बाद आबकारी विभाग की जिम्मेदारी परसादी लाल मीणा को सौंपी गई हैं। पदभार ग्रहण करते हुए परसादी लाल मीणा ने शराबबंदी के एक सवाल के जवाब में कहा कि राजस्थान में शराबबंदी नहीं होगी। उन्होंने बिहार के पटना में हुई मौतों का जिक्र करते हुए कहा कि वहां जहरीली शराब पीने से जो इतनी बड़ी घटना घटी है, उससे अच्छा है लोग सरकारी सिस्टम से खरीदकर शराब पी लें। मीणा ने कहा कि हम शराबबंदी नहीं करेंगे, लेकिन लोगों को जागरूक करेंगे कि लोग शराब न पीएं। इसके बाद भी अगर लोग नहीं मानते तो जहरीली शराब पीने से अच्छा है लोग सरकारी सिस्टम से शराब खरीदकर पीएं।

राजस्थान में शराबबंदी लागू करने को लेकर पिछले लंबे समय से कई संगठन शराबबंदी को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसको लेकर पिछली बार चर्चाएं भी हुई थीं कि कांग्रेस अपने चुनावी घोषणा पत्र में शराबबंदी की घोषणा करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राज्य सरकार के लिए आबकारी विभाग रेवेन्यू के नजरिए से अहम है। सरकार को हर साल शराब बेचने, दुकानों के आवंटन और लाइसेंस से 11 से 12 हजार करोड़ रुपए तक का रेवेन्यू मिलता है। इस साल सरकार ने शराब से 12,500 करोड़ रुपए के रेवेन्यू का लक्ष्य रखा है।

राजस्थान में शराब की दुकान आवंटन को लेकर इस साल बनी पॉलिसी का शराब कारोबारी विरोध कर रहे हैं। इस सवाल के जवाब में मंत्री मीणा ने कहा कि नीलामी पॉलिसी अच्छी है। इससे बाजार में ब्लैक में शराब बेचने का कारोबार कम हुआ है और सरकार का रेवेन्यू भी बढ़ा है। मंत्री ने कहा कि जिसे शराब की दुकान चलानी है वही सरकार से बोली लगाकर दुकान लेगा। वरना पहले लॉटरी से दुकान निकलने की प्रक्रिया में ब्लैक का कारोबार ज्यादा होता था। जिन व्यक्ति की भी दुकान निकलती थी, वह 15 से 20 लाख रुपए ब्लैक में बेच देता था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल