न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बैलेंस शीट अच्छी स्थिति में... कर्ज चुकाने के लिए हैं पैसे, ग्रोथ पर अब भी फोकस, अडानी ग्रुप का बड़ा बयान

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) द्वारा बीते 24 जनवरी 2023 को पब्लिश की गई रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर शेयरों में हेर-फेर समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। इसके बाद से गौतम अडानी की कंपनियों के शेयर में भारी गिरवट देखने कोई मिली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Feb 2023 08:47:50

बैलेंस शीट अच्छी स्थिति में... कर्ज चुकाने के लिए हैं पैसे, ग्रोथ पर अब भी फोकस, अडानी ग्रुप का बड़ा बयान

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) द्वारा बीते 24 जनवरी 2023 को पब्लिश की गई रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर शेयरों में हेर-फेर समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। इसके बाद से गौतम अडानी की कंपनियों के शेयर में भारी गिरवट देखने कोई मिली। जिसके चलते ग्रुप का मार्केट कैप 125 अरब डॉलर तक घट गया है। भले ही इस रिपोर्ट के बाद समूह की ओर से जारी स्टेटमेंट में इसे निराधार बताया गया हो लेकिन लेकिन निवेशकों के सेंटिमेंट पर रिपोर्ट के विपरीत असर को कम करने में अडानी ग्रुप नाकाम रहा। इसके चलते गौतम अडानी की नेटवर्थ में जोरदार गिरावट देखने को मिली और अमीरों की लिस्ट में वे देखते ही देखते चौथे पायदान से 24वें नंबर पर आ गए। इस बीच बीते बुधवार को अपने निवेशकों को कंपनी पर भरोसा बरकरार रखने की कोशिश में अडानी ग्रुप (Adani Group) ने एक बयान जारी किया है। ग्रुप ने निवेशकों को आश्वस्त किया है कि उनकी बैलेंस शीट अच्छी स्थिति में है। यह बयान ग्रुप सीएफओ का था। कंपनी ने कहा कि हिंडनबर्ग के असर (Hindenburg Effect) के बावजूद उनका पूरा फोकस ग्रुप के कारोबार की रफ्तार को बनाए रखने पर है।

पीटीआई के मुताबिक, अडानी ग्रुप के मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) जुगशिंदर रॉबी सिंह ने तिमाही नतीजों के बाद निवेशकों के साथ चर्चा के दौरान उनको भरोसा दिलाया और कहा कि हमारे पास पर्याप्त नकदी है और हम अपने कर्जों को चुकाने की क्षमता रखते हैं।

सिंह ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि मौजूदा बाजार के स्थिर होते ही हम अपनी पूंजी बाजार रणनीति की फिर से समीक्षा करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि हमारा ध्यान बाजार के उतार-चढ़ाव में कारोबार की रफ्तार जारी रखने पर केंद्रित हैं।

सीएफओ जुगशिंदर रॉबी सिंह ने निवेशक चर्चा में कहा कि ग्रुप की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का अनुशासित तरीके से पूंजी लगाने का 25 वर्षों का इतिहास रहा है और इस अवधि में समूह की कंपनियां कई क्षेत्रों में अगुवा बनकर उभरी हैं।

बता दें कि गौतम अडानी ने शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग से अब आर-पार का मन बना लिया है और कानून लड़ाई के लिए अमेरिकी लॉ फर्म वॉचटेल को चुना है। ये वही लॉ फर्म है जिसे ट्विटर ने एलन मस्क के खिलाफ इस्तेमाल किया था और 44 अरब डॉलर की डील अंजाम तक पहुंची थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज