न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर : नाबालिक के साथ हुए गैंगरेप का खुलासा होने पर युवती ने दे दी जहर खाकर अपनी जान

नाबालिग के साथ यह वारदात 10 दिन पहले पड़ोसी गांव के 2 युवकों ने ही की थी जिसका खुलासा तब हुआ जब उन्होंने युवती के साथ सामान्य फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 11 Jan 2022 3:29:10

भरतपुर : नाबालिक के साथ हुए गैंगरेप का खुलासा होने पर युवती ने दे दी जहर खाकर अपनी जान

भरतपुर के कैथवाड़ा थाना इलाके में एक मामला सामने आया जहां नाबालिक के साथ हुए गैंगरेप का खुलासा होने पर उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी। नाबालिग के साथ यह वारदात 10 दिन पहले पड़ोसी गांव के 2 युवकों ने ही की थी जिसका खुलासा तब हुआ जब उन्होंने युवती के साथ सामान्य फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। गांव के कुछ लोगों ने वो फोटो देखा और युवती के पिता को जानकारी दी। पिता ने जब इस बारे में पूछा तो युवती ने आपबीती बता दी। नाबालिग के परिजनों ने मौत के कई घंटों तक पुलिस को खबर नहीं दी और गांव की पंचायत में बातचीत में ही उलझे रहे। सोमवार रात करीब 10 बजे उन्होंने कैथवाड़ा थाने में मामला दर्ज कराया। कैथवाड़ा SHO ने शव को कब्जे में लेकर सीकरी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

दरअसल, कैथवाड़ा थाना इलाके में करीब 10 दिन पहले नाबालिग खेत में काम कर रही थी। इस दौरान खोरा गांव के 2 युवक हाफिज और मनीष आए और उसके साथ गैंगरेप किया। युवकों ने उसके अश्लील फोटो-वीडियो भी बना लिए थे। इसके अलावा उसके साथ कुछ सामान्य फोटो भी लिए और फरार हो गए। वारदात से डरी-सहमी नाबालिग ने इस बारे में किसी को भी नहीं बताया। आरोपियों ने नाबालिग के साथ का सामान्य फोटो इंस्टाग्राम पर डाला तो गांव के कुछ युवकों ने युवती के पिता के बारे में बता दिया। नाबालिग के पिता ने इस बारे में बेटी से पूछा तो उसने अपने साथ प्रताड़ना के बारे में पिता को बताया। उसके पिता ने कहा कि वह इस बारे में उन लड़कों से बात करेंगे।

नाबालिग के पिता सोमवार को आरोपियों से बात करने खोरा गांव गए तो पीछे से नाबालिग ने जहर खा लिया। परिजन नाबालिग को लेकर अस्पताल पहुंचे तो उसे गंभीर हालत में अलवर रेफर कर दिया। अलवर ले जाते समय रास्ते में ही नाबालिग ने दम तोड़ दिया। करीब 1 बजे नाबालिग के शव को गांव लाया गया। परिजनों ने सोमवार रात करीब 10 बजे कैथवाड़ा थाने में मामला दर्ज कराया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट