Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

G20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम : दुनिया ने सुनी भारत की आवाज, बना हैपनिंग प्लेस

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भारत मंडपम में हो रहे जी20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट कार्यक्रम में कहा कि युवा ही कार्यक्रम को सफल बनाते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 26 Sep 2023 6:09:15

G20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम : दुनिया ने सुनी भारत की आवाज, बना हैपनिंग प्लेस

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भारत मंडपम में हो रहे जी20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट कार्यक्रम में कहा कि युवा ही कार्यक्रम को सफल बनाते हैं। उन्होंने कहा, “जी20 के आयोजन को भारत ने जिस ऊंचाई पर पहुंचा दिया है, उसे देखकर दुनिया बहुत चकित है लेकिन मैं बिल्कुल हैरान नहीं हूं क्योंकि जिस कार्यक्रम को सफल बनाने का बीड़ा आप जैसे युवा विद्यार्थी उठा लेते हैं, तो फिर उसका सफल होना तय है।”

पीएम मोदी ने कहा, “आप युवाओं की वजह से पूरा भारत ही एक हैपनिंग प्लेस बन गया है. ये कितना हैपनिंग है, ये पिछले 30 दिनों को देखकर ही साफ नजर आता है। मैं आपको आज पिछले 30 दिन का एक रीकैप देना चाहता हूं उससे आपको नए भारत की गति और स्तर का पता चलेगा।”

पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 की कामयाबी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “23 अगस्त को पूरी दुनिया ने भारत की आवाज सुनी कि अब भारत चांद पर पहुंच गया है। 23 अगस्त की तारीख हमारे देश में ‘नेशनल स्पेस डे’ के रूप में अमर हो गई। इधर चंद्रयान मिशन सफल हुआ, उधर भारत ने अपना सूर्य मिशन लॉन्च कर दिया। चंद्रयान अगर 3 लाख किमी गया, तो ये 15 लाख किमी तक जाएगा।”

प्रोग्राम में 12 अलग-अलग देशों के स्टूडेंट्स शामिल हुए

PM मोदी ने 24 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंकडिन में G20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट इवेंट के बारे में एक पोस्ट लिखा। इसमें उन्होंने कहा कि इवेंट की सबसे खास बात है कि 12 अलग-अलग देशों के स्टूडेंट्स इसमें शामिल होंगे। इसके अलावा G20 के 10 देश भी शामिल हुए। ये सभी यूथ फॉर लाइफ (लाइफस्टाइल और पर्यावरण) पर चर्चा करेंगे। PM मोदी ने आगे कहा कि G20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम में युवा शक्ति के अनुभवों को सुनने की लिए बेहद उत्साहित हूं।

G20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम से देश की युवा शक्ति एकजुट हुई

PM मोदी ने आगे कहा कि पिछले एक साल से G20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम से देश की युवा शक्ति एकजुट हुई है। पूरे साल चली यह पहल कारगर साबित हुई है और प्रभावी नतीजे निकले हैं। इस प्रोग्राम ने दुनिया को दिखाया कि कैसे हमारे युवा सांस्कृतिक दूत बनकर उभरे हैं, जिन्होंने G20 बिरादरी के साथ स्थायी संबंध मजबूत किए हैं। इसी पहल ने देश के युवाओं को भारत की G20 प्रेसीडेंसी के बारे में और ज्यादा जानने लायक बनाया है।

जी20 शिखर सम्मेलन में दुनिया के लिए बड़े-बड़े फैसले लिए गए


उन्होंने कहा, “पिछले 30 दिनों में भारत की डिप्लोमेसी एक नई ऊंचाई पर पहुंची है। जी20 से पहले दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स समिट हुई। भारत के प्रयासों से ब्रिक्स समुदाय में 6 नए देश शामिल हुए हैं। जी20 से ठीक पहले इंडोनेशिया में भी मेरी अनेक वैश्विक नेताओं के साथ मुलाकात हुई। उसके बाद इसी भारत मंडपम में जी20 शिखर सम्मेलन में दुनिया के लिए बड़े-बड़े फैसले लिए गए।”

सऊदी अरब भारत में 100 बिलियन डॉलर का निवेश करने जा रहा है

जी20 समिट की समाप्ति के बाद सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस राजकीय यात्रा के लिए दिल्ली पहुंचे। सऊदी अरब भारत में 100 बिलियन डॉलर का निवेश करने जा रहा है। बीते 30 दिनों में ही भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर मेरी कुल 85 वैश्विक नेताओं से मीटिंग हुई है। ये करीब आधी दुनिया के बराबर है।
सभी वर्गों को सशक्त करने के लिए कई कदम उठाए गए

पीएम मोदी ने कहा, “पिछले 30 दिनों में एससी-एसटी-ओबीसी के लिए, गरीबों और मिडिल क्लास के लिए, उनको सशक्त करने के लिए भी कई कदम उठाए गए हैं। 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती पर, पीएम विश्वकर्मा योजना लॉन्च की गई। ये योजना हमारे शिल्पकारों, कुशल कारीगरों, पारंपरिक काम से जुड़े साथियों के लिए है। बीते 30 दिनों में रोजगार मेला लगाकर 1 लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। इस कार्यक्रम के शुरू होने से लेकर अब तक 6 लाख से ज्यादा युवक-युवतियों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।

पीएम मोदी ने किया महिला आरक्षण विधेयक के पारित होने का जिक्र

उन्होंने कहा, “इन्हीं 30 दिनों में आपने देश के नए संसद भवन में पहले संसद सत्र को भी देखा है। देश के नए संसद भवन में पहला विधेयक पास हुआ, जिसने पूरे देश को गर्व से भर दिया। संसद ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के द्वारा महिला नीत विकास के महत्व को सहर्ष स्वीकार किया। कुछ दिनों पहले द्वारका में यशोभूमि इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर को हमने राष्ट्र को समर्पित किया है। युवाओं को खेल में अधिक अवसर मिले इसके लिए मैंने वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भी शिलान्यास किया है। 2 दिन पहले मैंने 9 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। एक दिन में एक साथ इतनी आधुनिक ट्रेनों की शुरुआत भी हमारी गति और स्तर का प्रमाण है।”

दुनिया की प्रगति के लिए भारत की प्रगति बेहद जरूरी

पीएम मोदी ने कहा, “आज भारत पर दुनिया का भरोसा बुलंद है, भारत में निवेश रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। आज भारत का मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर नई ऊंचाइयां छू रहा है। हमारा निर्यात नए रिकॉर्ड बना रहा है। सिर्फ 5 वर्षों में 13.5 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर आए हैं। दुनिया को भारत और यहां के युवाओं की क्षमता और प्रदर्शन दोनों पता है। दुनिया की प्रगति के लिए भारत की प्रगति और भारत के युवाओं की प्रगति बहुत आवश्यक है।”

देश के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर का नाम भारत मंडपम रखा गया है। PM मोदी ने 26 जुलाई को दिल्ली में इसका इनॉगरेशन किया था। 123 एकड़ में बने कन्वेंशन सेंटर में 7 हजार लोग बैठ सकते हैं। ये ऑस्ट्रेलिया के सिडनी ओपेरा हाउस से भी बड़ा है। सितंबर में होने वाली 18वीं जी-20 समिट भी यहीं हुई। ये दुनिया के टॉप 10 कन्वेंशन सेंटर्स में से एक है। यहां एक साथ 5,500 से ज्यादा गाड़ियां पार्क की जा सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका