न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नागौर : बाइक से जा टकराई टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार, चार की मौत और दो घायल

बीती शाम नागौर जिले के पादूकलां इलाके में एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला जिसमें टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार बाइक से जा टकराई और चार लोगों की जान चली गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 31 Dec 2021 10:46:56

नागौर : बाइक से जा टकराई टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार, चार की मौत और दो घायल

बीती शाम नागौर जिले के पादूकलां इलाके में एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला जिसमें टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार बाइक से जा टकराई और चार लोगों की जान चली गई। जबकि दो अन्य घायल हैं। हादसा नागौर जिले के पादूकलां इलाके के लाम्पोलाई के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि बाइक सवार गुरुवार शाम मेड़ता सिटी से अपने गांव जा रहे थे और कार सवार थांवला से मेड़ता सिटी की तरफ जा रहे थे।

पादूकलां SHO सुमन कुलहरि ने बताया कि हादसे में बाइक सवार चतुराराम (50) पुत्र मांगीलाल मेघवाल निवासी पादू खुर्द, शिवलाल (40) पुत्र छगनाराम मेघवाल और सुशील (30) पुत्र जगदीश मेघवाल निवासी पादू खुर्द और कार ड्राइवर नौरतराम पुत्र माधुराम जाट निवासी थांवला की मौत हो गई। कार सवार ​​​​बुधाराम पुत्र भंवराराम और घेवरि पत्नी दूदाराम निवासी राताढुंढा घायल हो गए, जिनका अजमेर में इलाज चल रहा है। ​​प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार का टायर फटने के बाद तेजी से लहराई और बाइक को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद भी कार कंट्रोल नहीं हो पाया और खेजड़ी में जाकर गिरी।

दरअसल, चतुराराम को अपनी 2 बेटियों का 15 जनवरी को मुकलावा करके ससुराल भेजना था। इसके लिए चतुराराम अपने दो पड़ोसियों शिवलाल और सुशील के साथ गया था। वहीं सुशील को आज काम-धंधे के लिए अहमदाबाद जाना था। इसके लिए उसने टिकट बना रखा था, लेकिन लौटते समय दुर्घटना के शिकार हो गए और हादसे में तीनों की मौत हो गई। तीनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले और आपस में रिश्तेदार है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट