न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : नौकरी दिलाने के नाम पर दिया झांसा, युवक से की डेढ़ लाख की ठगी

एक मामला सामने आया झंवर थानांतर्गत लोरड़ी देजगरा निवासी के साथ जहां एक व्यक्ति को उसके बेटे की बिजलीघर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपए की ठगी की।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 10 Mar 2021 4:16:34

जोधपुर : नौकरी दिलाने के नाम पर दिया झांसा, युवक से की डेढ़ लाख की ठगी

बेरोजगारों को नौकरी की कितनी जरूरत होती हैं यह तो सभी जानते हैं। इसी बात का फायदा उठाते हुए कुछ लोग नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी को अंजाम देते हैं। इसका एक मामला सामने आया झंवर थानांतर्गत लोरड़ी देजगरा निवासी के साथ जहां एक व्यक्ति को उसके बेटे की बिजलीघर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपए की ठगी की। थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि लोरड़ी देजगरा निवासी राकेश चौधरी पुत्र श्यामलाल जाट की ओर से रिपोर्ट दी गई। जिसमें बताया कि उसके पिता जोधपुर-जयपुर रूट पर चलने वाली प्राइवेट बस के चालक हैं। उनके साथ बस में खारी खुर्द निवासी राजूराम नैण पुत्र पन्नालाल जाट भी जोधपुर आया-जाया करता था और इसी बहाने उसने परिवादी के पिता से मित्रता कर ली।

इसके बाद राजू नैण ने श्यामलाल को बताया कि वह खुद बिजलीघर (डिस्कॉम) में नौकरी करता है और विभाग में उसकी कई बड़े अफसरों से भी सीधा संपर्क है। उनसे राकेश को नौकरी पर लगाना हो, तो कुछ पैसे लगेंगे। उसकी बातों पर विश्वास करके श्यामलाल ने राजू के बताए खाते में एक लाख 10 हजार रुपए जमा करवा दिए। इसके बाद उसने 40 हजार रुपए और मांगे, तो परिवादी के पिता ने वो राशि भी उसके खाते में जमा करवा दी। गत सितंबर में ये राशि जमा कराने के बाद श्यामलाल व राकेश ने कई बार राजू से नौकरी लगवाने और ऐसा नहीं होने पर रुपए वापस लौटने को कहा, लेकिन वह आनाकानी करने लगा। कई महीने इंतजार के बाद भी न तो नौकरी मिली और न ही रुपए ही वापस मिले, तो पीड़ित ने झंवर थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

RBI ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव, 5.25% पर बरकरार; होम और ऑटो लोन की EMI में फिलहाल राहत नहीं

परिसीमन विधेयक पर समर्थन मांगने पहुंची सरकार, राहुल गांधी ने रखी शर्त; बोले- 'पहले इस मुद्दे पर हो चर्चा'

'इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे, लेकिन आज कौन चुप है?' अमित शाह पर संजय राउत का तीखा हमला

संसद का गतिरोध खत्म करने की कोशिश तेज, राहुल गांधी से मिलने पहुंचे किरेन रिजिजू; बैठक में प्रियंका गांधी भी रहीं मौजूद

महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर पर पूरी तरह रोक, बेचने या बनाने पर होगी जेल और भारी जुर्माना

तमिलनाडु बजट 2026-27: महिलाओं को मिलेगा 8 ग्राम सोने का सिक्का, विजय सरकार ने किए कई बड़े ऐलान

आयुर्वेद के अनुसार नाभि में तेल लगाना है फायदेमंद, जानिए किस तेल का इस्तेमाल पहुंचा सकता है सबसे ज्यादा लाभ

बच्चा हर वक्त मांगता है फोन? बस ये 1 सेटिंग ऑन करें, खुद ही हो जाएगा मोबाइल से दूर

कम खर्च में करें गंगटोक, कालिम्पोंग और दार्जिलिंग की सैर, IRCTC ने लॉन्च किया शानदार हिमालय टूर पैकेज

Oppo ने लॉन्च किया 10,000mAh बैटरी वाला नया 5G स्मार्टफोन, दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ मार्केट में दी दस्तक

देश में 56% वाहन बिना बीमा के सड़कों पर दौड़ रहे, सुप्रीम कोर्ट सख्त, बिना इंश्योरेंस गाड़ियों पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश

11 अगस्त को Redmi का सबसे बड़ा धमाका! 8,580mAh बैटरी, 16GB RAM और 200MP कैमरे वाला फ्लैगशिप फोन होगा लॉन्च

बॉलीवुड छोड़ साउथ में जमाई धाक, प्रदीप रावत बोले थे- 'वहां बिना मांगे मिलती है तीन गुना फीस'

घुटनों में दर्द को बढ़ा सकती हैं आपकी ये 6 आदतें, समय रहते बदल लें वरना बढ़ सकती है परेशानी