न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ : ट्रक से कुचलकर 4 छात्रों सहित 5 की मौत, निकले थे सभी ​​​​​​​मॉर्निंग वॉक पर, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

छत्तीसगढ़ के कांकेर में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा देखने को मिला जिसमें मॉर्निंग वॉक पर निकले चार छात्रों को एक ट्रक कुचल देता हैं और सभी की मौत हो जाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 23 Jul 2021 7:48:36

छत्तीसगढ़ : ट्रक से कुचलकर 4 छात्रों सहित 5 की मौत, निकले थे सभी ​​​​​​​मॉर्निंग वॉक पर, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

छत्तीसगढ़ के कांकेर में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा देखने को मिला जिसमें मॉर्निंग वॉक पर निकले चार छात्रों को एक ट्रक कुचल देता हैं और सभी की मौत हो जाती हैं। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित भाग निकला। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी है। ग्रामीण सड़क जाम कर वहीं बैठ गए। वे छात्रों के शव भी उठाने नहीं दे रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रक मालिक और चालक जब तब वहां नहीं आएंगे, वे शव नहीं उठाने देंगे। इस बीच छात्रों के परिजन भी पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। करीब दो घंटे चले चक्का जाम चलता रहा। इसके चलते दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मौके पर पहुंचे अफसरों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। सभी के शवों को धनेलीकन्हार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बारदेवरी निवासी प्रलय देहारी (17) पुत्र कमलेश देहारी, हितेश नाग (17) पुत्र हीरसिंह नाग, पुष्पराज नागेश (17) पुत्र सुदामा नागेश और रोशन राणा (15) पुत्र गन्नी राणा चारों 10वीं और 12वीं के छात्र थे। चारों शुक्रवार को मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान देवरी गांव में भानुप्रतापपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने उनको कुचल दिया। हादसे में चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इसके बाद ग्रामीण भड़क गए हैं। चारों छात्रों के शव सड़क पर ही पड़े रहे और ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर दिया। हादसे के थोड़ी देर बाद उधर से एक बस निकली। ग्रामीणों के रास्ता बंद को देख वह बस बैक करने लगा। इस दौरान कंडक्टर पीछे खड़ा होकर बस पास कराने का प्रयास कर रहा था। हंगामे के बीच चालक ने कंडक्टर को ही बस से कुचल दिया। उसकी भी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने बस जब्त कर ली है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन